{"_id":"5e6e8b788ebc3ea836512fc7","slug":"havan-prayed-for-rescue-from-corona-vikas-nagar-news-drn3392952111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन कर की कोरोना से बचाव की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन कर की कोरोना से बचाव की प्रार्थना
विज्ञापन
कोरोना से बचाव को डाकपत्थर स्थित रामलीला ग्राउंड में हवन यज्ञ करते लोग।
- फोटो : VIKAS NAGAR
कोरोना वायरस से बचाव के लिए रविवार को क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हवन का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने आहुति डालकर वायरस से बचाव की प्रार्थना की।
नवयुवक रामलीला समिति डाकपत्थर की ओर से रामलीला ग्राउंड में हवन का आयोजन किया गया। इसमें 21 किलो हवन सामग्री और औषधियों की आहुति डाली गई। समिति के अध्यक्ष नीरज चौहान ने कहा कि यज्ञ प्रकृति के निकट रहने का साधन है। यज्ञ रोग निवारण वातावरण को प्रदूषण से मुक्त करके स्वस्थ रखने में सहायक होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दिन में प्रात: काल को वह भी घर में हवन सामग्री को औषधियों के साथ मिलाकर हवन करें।
वहीं, आर्य समाज मंदिर डाकपत्थर में भी साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें हवन सामग्री के साथ ही देशी घी, आम की संमिधाओं, नीम की पत्ती, तुलसी और गिलोय के साथ यज्ञ में आहुति डाली गई। आर्य समाज के प्रशासक अरविंद शर्मा और चंद्र प्रकाश शास्त्री ने लोगों को कोरोना के संबंध में जानकारी दी। यज्ञ में सुशील कुमार कुक्की, पल्लवी आर्य, आशीष, सत्यपाल, एपी सिंघल, नितिन शर्मा, राजेश वर्मा, आदित्य, नरेंद्र वर्मा आदि शामिल रहे।