{"_id":"61d339fae3f22757360aed0c","slug":"hate-speech-in-dharma-sansad-officers-not-get-order-even-after-48-hours-sp-asp-inspector-and-two-si-were-included-in-sit","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म संसद में हेट स्पीच: अफसरों को 48 घंटे बाद भी नहीं मिला ऑर्डर, एसपी, एएसपी, इंस्पेक्टर और दो एसआई को एसआईटी में किया शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म संसद में हेट स्पीच: अफसरों को 48 घंटे बाद भी नहीं मिला ऑर्डर, एसपी, एएसपी, इंस्पेक्टर और दो एसआई को एसआईटी में किया शामिल
Mon, 03 Jan 2022 11:31 PM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:31 PM IST
सार
एसपी देहात देहरादून कमलेश उपाध्याय टीम का नेतृत्व करेंगी। एएसपी ज्वालापुर रेखा यादव की देखरेख में जांच होगी, लेकिन नामित जांच अधिकारियों के पास 48 घंटे बाद भी ऑर्डर नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
धर्म संसद
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्म संसद में संतों की हेट स्पीच मामले में एसआईटी के गठन के आदेश भले ही हो गए हैं, लेकिन 48 घंटे बाद भी नामित जांच अधिकारियों को ऑर्डर की प्रति नहीं मिली है। ऐेसे में जांच कब शुरू होगी और कब पूरी होगी, इसको लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित धर्म संसद में संतों पर समुदाय विशेष के लिए विवादित और अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद देशभर में इसकी निंदा हुई। शासन-प्रशासन पर दबाव के बाद संतों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए और डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने एसआईटी गठित कर दी।
विज्ञापन
एसपी देहात देहरादून कमलेश उपाध्याय टीम का नेतृत्व करेंगी। एएसपी ज्वालापुर रेखा यादव की देखरेख में जांच होगी, लेकिन नामित जांच अधिकारियों के पास 48 घंटे बाद भी ऑर्डर नहीं पहुंचे हैं। टीम में इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय और दो सब इंस्पेक्टर मनोज ममगाईं व मनोज नौटियाल शामिल हैं। विवेचक केस डायरी को एसआईटी की टीम को ट्रांसफर करेंगे।
विज्ञापन
केस डायरी काटने में समय लगता है, इसलिए देर हो रही है। केस डायरी मिलते ही एसआईटी अपनी जांच शुरू कर देगी। जांच में जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी।
-करण सिंह नगन्याल, डीआईजी, गढ़वाल
मुकदमे के रूप में मिल रहे मेडल : रिजवी
हेट स्पीच मामले में रविवार को ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद सोमवार को वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी का नया वीडियो वायरल हुआ है। रिजवी ने कहा कि विशेष समुदाय के दबाव में उत्तराखंड में रोज नए मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। जब से रिजवी से त्यागी हुआ हूं, साधु-संतों के खिलाफ भी मुकदमे हो रहे हैं। साधु-संत पहले से ही सनातन हित में काम करने वाले हैं। सरकार मुकदमे दर्ज कर संतों को मेडल दे रही है।
राष्ट्र एवं धर्म रक्षा के लिए आवाज उठाएगा संत समाज : स्वरूप
धर्म संसद के संयोजक एवं शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा है कि राष्ट्र और धर्म रक्षा के लिए संत समाज हमेशा आवाज बुलंद करता आया है। आगे भी करता रहेगा। शास्त्रों की शिक्षा एवं धर्म का ज्ञान संत महापुरुषों को सुशोभित करता है। जब-जब सनातन धर्म पर कुठाराघात होगा, संत समाज आगे आकर धर्म की रक्षा करेगा। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति द्वारा भारत अनादि काल से विश्व का मार्गदर्शन करता चला आ रहा है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व सनातन धर्म को कमजोर करने पर तुले हैं।
धर्माचार्यों को एक मंच पर आना होगा : सत्य गिरि
श्री पंचदशनाम आह्वान अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत सत्य गिरि ने कहा है कि राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए सभी धर्माचार्यों को एक मंच पर आना होगा। तभी एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। सनातन धर्म के विरुद्ध पूरे विश्व में षड्यंत्र रचा जा रहा है। धर्म पर कुठाराघात किया जा रहा है। आह्वान अखाड़े के सचिव श्रीमहंत राजेंद्र भारती ने कहा कि संतों का शालीन आचरण सभी को प्रेरणा प्रदान करता है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व संत समाज को बदनाम करने में लगे हुए हैं। उनका चेहरा समय के साथ उजागर होता रहता है।