{"_id":"5bc03093bdec224fd0723060","slug":"haryana-cm-visit-badrinath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के सीएम पहुंचे भगवान बद्री के दर, जल विद्युत परियोजनाओं में तेजी की उम्मीदें जगाकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के सीएम पहुंचे भगवान बद्री के दर, जल विद्युत परियोजनाओं में तेजी की उम्मीदें जगाकर लौटे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
बद्रीनाथ में पहुंचे मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बद्रीनाथ धाम पहुंचे और भगवान बदरी का आशीर्वाद लिया। धाम पहुंचकर सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर उन्होंने बद्रीनाथ मंदिर में प्रवेश किया। यहां उन्होंने करीब 15 मिनट तक पूजा की।
विज्ञापन
उत्तराखंड और हरियाणा के मध्य जल्द ही बहुउद्देशीय जलविद्युत परियोजनाओं की हिस्सेदारी के बारे में एमओयू किया जाएगा। परियोजना से उत्तराखंड को बिजली और हरियाणा को 47 प्रतिशत पानी आपूर्ति होगी। दोनों प्रदेश केंद्र से आग्रह करेंगे कि किशाऊ परियोजना के संबंध में जल्द ही टेंडर की अनुमति प्रदान की जाए।
विज्ञापन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच शुक्रवार को सहस्त्रधारा हैलीपैड गेस्ट हाउस में किसाऊ, लखवाड़ व रेणुका जल विद्युत परियोजनाओं पर चर्चा हुई। जिसमें लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना को अगले चार सालों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। इस परियोजना से हरियाणा को 160 क्यूसेक पानी की प्रतिवर्ष आपूर्ति होगी। सीएम रावत ने कहा कि तीनों परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए साझा प्रयास किए जा रहे हैं। परियोजनाओं से दोनों राज्यों में बिजली व पानी की जरूरतें पूरी होगी। जल्द ही उत्तराखंड और हरियाणा के बीच परिवहन के संबंध में भी एमओयू किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन व उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मिले सीएम त्रिवेंद्र
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शुक्रवार को अपने आवास में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिष्टाचार भेंट की। फडणवीस एक निजी कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड आए हैं।
इससे पहले मनोहर लाल खट्टर बृहस्पतिवार को हेलीकॉप्टर से पर्यटन स्थल औली पहुंचे। उनका कार्यक्रम बद्रीनाथ धाम जाने का था। धाम में आर्मी हेलीपैड पर आईटीबीपी के जवानों की तैनाती भी की गई थी, लेकिन मौसम खराब होने से उनका हेलीकॉप्टर बदरीनाथ के बजाय शाम साढ़े तीन बजे जोशीमठ आर्मी हेलीपेड पर उतरा। मुख्यमंत्री खट्टर ने जोशीमठ नृसिंह मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद वे पर्यटन स्थल औली पहुंचे। उन्हें यहां आईटीबीपी के गेस्ट हाउस में ठहराया गया।