फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harrawala, Chandrabani or Rishikesh can be an alternative to Sheeshmabara

हर्रावाला, चंद्रबनी या ऋषिकेश में बनने वाला कूड़ाघर होगा शीशमबाड़ा का नया विकल्प

Sat, 27 Aug 2022 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Harrawala, Chandrabani or Rishikesh can be an alternative to Sheeshmabara
शीशमबाड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र के स्थानांतरण के लिए अभी तक जमीन चिन्हित करने का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जमीन चिन्हित करने के लिए गठित कमेटी की अभी तक संपन्न बैठक में हुई चर्चा के आधार पर कहा जा सकता है कि आने वाले समय में देहरादून का हर्रावाला या चंद्रबनी क्षेत्र शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र का विकल्प बन सकता है। इसके अलावा ऋषिकेश में नए बनने वाले कूड़ा निस्तारण केंद्र में भी कमेटी संभावनाएं तलाश रही है।
विज्ञापन

मई 2022 के आखिरी सप्ताह मेें जनता के भारी दबाव के बीच नगर निगम की बोर्ड बैठक में शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र को स्थानांतरित करने का प्रस्ताव पारित करके जिला प्रशासन को भेज दिया गया। जुलाई के आखिरी सप्ताह में जिलाधिकारी ने भूमि चिन्हित करने के लिए नगर आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की, जिसमें उप जिलाधिकारी सदर, संबंधित उप प्रभागीय वन अधिकारी, तहसीलदार सदर, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल है। कमेटी को जमीन चिन्हित कर रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

एक अगस्त को आयोजित दूसरी बैठक में आबादी से दूर हर्रावाला स्थित आईआईपी के पीछे व चंद्रबनी स्थित वन विभाग की जमीनों में से आठ हेक्टेयर जमीन का स्थलीय निरीक्षण करके रिपोर्ट तैयार करना तय हुआ। इसके साथ ही बैठक में नगर निगम ऋषिकेश के माध्यम से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के निर्माण के लिए चिन्हित की गई भूमि को लेकर भी चर्चा की गई। कमेटी के सदस्यों ने बैठक में देहरादून से ऋषिकेश में बनने वाले कूड़ा निस्तारण केंद्र की दूरी, प्लांट की क्षमता व रूट की व्यवस्था पर चर्चा करते हुए नगर निगम देहरादून से निकलने वाले कूड़े को ऋषिकेश प्लांट में भेजने की संभावनाओं पर भी विचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी की अगली बैठक छह अगस्त को होनी थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से यह बैठक अभी तक संपन्न नहीं हो सकी है, जिसके कारण कूड़ा निस्तारण केंद्र के स्थानांतरण को लेकर चल रही प्रक्रिया में थोड़ी बाधा आई है। कमेटी की बैठक में हुई चर्चा के आधार पर यह कहा जा सकता है कि देहरादून का हर्रावाला, चंद्रबनी या फिर ऋषिकेश शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र का विकल्प बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed