फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat welcome after become congress national general secretary

राष्ट्रीय महासचिव बन लौटे पूर्व सीएम हरीश का जौलीग्रांट से दून तक जोरदार स्वागत

Tue, 24 Jul 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 Jul 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
harish rawat welcome after become congress national general secretary
हरीश रावत का स्वागत करते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार सोमवार को दून पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत का जोरदार स्वागत हुआ। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दून कांग्रेस भवन तक पहुंचने में हरीश रावत को ढाई घंटे लग गए। उनका जगह-जगह पर जोरदार स्वागत हुआ। समर्थकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली, तो काफी देर तक वे ढोल की थाप पर नाचते भी रहे। स्वागत से उत्साहित हरीश रावत ने कहा कि नई जिम्मेदारी निभाने के लिए उन्हें उत्तराखंड से ताकत चाहिए। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है, तो उन्हें ‘दुर्गा’ बनना होगा।
विज्ञापन


सीडब्ल्यूसी सदस्य, राष्ट्रीय महासचिव और प्रभारी असम की हरीश रावत को हाल ही में जिम्मेदारी मिली है। वह दिल्ली से शाम साढे़ पांच बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पर उनके स्वागत के लिए पहले से ही बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे। इसके बाद काफिले के साथ हरीश रावत शाम को आठ बजे कांग्रेस भवन पहुंचे। इससे पहले, भानियावाला, डोईवाला, जोगीवाला, रिस्पना पुल, घंटाघर आदि स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। कांग्रेस भवन में रावत जैसे ही पहुंचे तो काफी देर से उनका इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने कांग्रेस भवन में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


इस मौके पर हरीश रावत ने कहा कि देश आज जिन स्थितियों से गुजर रहा है, उसमें कांग्रेस का राज और राहुल गांधी का प्रधानमंत्री होना जरूरी है। सभी लोग एकजुट होकर कांग्रेस को आगे बढ़ाएं। कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि हरीश रावत ने उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूती दी है। नई जिम्मेदारी मिलने पर वह पूरे देश में कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करेंगे। इस मौके पर सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, दिनेश अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक करण माहरा, हरीश धामी, मनोज रावत, पूर्व विधायक राजकुमार, विक्रम सिंह रावत, हेमेश खर्कवाल, मनोज तिवारी, जोत सिंह गुनसोला, विजय पंवार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed