फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish Rawat statement regarding recruitments in the assembly defense of Kunjwal

'हरदा' के बयान से गरमाई सियासत: विस भर्ती को लेकर बोले ..तब मैंने कुंजवाल से कहा था, आप आग से खेल रहे हैं

Wed, 31 Aug 2022 11:35 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 31 Aug 2022 11:35 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कुंजवाल के पक्ष में फिर तर्क रखे। नैतिकता का प्रश्न भी उठाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विस की भर्तियों के मुद्दे को उछालकर बड़े मुद्दे से ध्यान भटका रहे है। बेटे और बहू को नौकरी के सवाल में पूर्व सीएम ने कहा कि इसमें नैतिकता का प्रश्न तो है, लेकिन इसे अनैतिक नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन
Harish Rawat statement regarding recruitments in the assembly defense of Kunjwal
हरीश रावत - फोटो : एएनआई

विस्तार

वर्ष 2016 में विधानसभा में हुई तदर्थ नियुक्तियों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विधानसभा अध्यक्ष रहे गोविंद सिंह कुंजवाल का एक बार फिर बचाव किया है। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि कुंजवाल को आगाह करते हुए वे कहे थे कि आप आग से खेल रहे हैं। 

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने विधानसभा का सत्र गैरसैंण में कराने का निर्णय लिया था। मुख्यमंत्री रहते हुए वह खुद चाहते थे कि विधानसभा सचिवालय गैरसैंण से संचालित हो। बकौल हरीश रावत, मैंने अपनी यह मंसा विस अध्यक्ष रहे गोविंद सिंह कुंजवाल के सामने रखी। तब उन्होंने कहा था इसके लिए कुछ पदों पर भर्तियों की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन


इसके बाद वह प्रस्ताव लेकर आए, जिसे हमने वित्त, कार्मिक और न्याय विभाग की स्वीकृति के बाद आगे बढ़ाया। हालांकि इस पूरे प्रकरण में मैंने खुद कुंजवाल से कहा था, आप आग से खेल रहे हैं। एक सिस्टम बना दीजिए आगे के लिए। तब कुंजवाल ने कहा था कि उन्होंने विधानसभा सचिव के निर्देशन में एक व्यवस्था बना ली है, ताकि न्यूनतम अर्हताएं चेक होती रहें। बेटे और बहू को नौकरी के सवाल में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि इसमें नैतिकता का प्रश्न तो है, लेकिन इसे अनैतिक नहीं कहा जा सकता। क्योंकि भर्ती प्रक्रिया वैध तरीके से की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूकेएसएसएससी से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश
पूर्व सीएम ने कहा कि कुछ लोग उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रकरण से ध्यान भटकाने के लिए भी विधानसभा में हुई भर्तियों के मामले को जोर शोर से उठा रहे हैं। जबकि तमाम भर्ती परीक्षाओं में धांधली का मुद्दा ज्यादा बड़ा है। 

सीबीआई जांच की मांग की और उसके परिणाम भी बताए
हरीश रावत ने कहा कि राज्य में चल रहे भर्ती घोटाले की जांच सीबीआई करे, पहले वह ऐसा कहने से बच रहे थे। उसकी वजह यह है कि यदि भर्तियों की सीबीआई जांच शुरू हुई तो अगले तीन से पांच साल तक संभव है कि प्रदेश में कोई भर्ती ही न हो। यह युवाओं के साथ अन्याय होगा, लेकिन अब जब पंचों की राय बन रही है तो वह भी हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग करते हैं। 

ये भी पढ़ें...UKSSSC: पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने गोवा से पकड़ा एक और आरोपी, अब तक हो चुकी 30 गिरफ्तारियां

पैसा लेकर नियुक्तियां हुईं तो दंड मिले
पूर्व सीएम ने कहा कि पदों पर बैठे व्यक्तियों के ऊपर दबाव होता है, लेकिन यदि नियुक्तियों में पैसे की बात सामने आती है तो निश्चित तौर पर ऐसा करने वाले को दंड मिलना चाहिए। पूर्व विधान सभा अध्यक्ष के बचाव में कहा कि, कुंजवाल के समय में हुई नियुक्तियों में कभी भी पैसे के लेन-देन की कोई बात सामने नहीं आई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed