फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat statement on bjp attack.

बोले रावत, 'उस दिन कुछ भी हो सकता था'

Mon, 01 Dec 2014 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Mon, 01 Dec 2014 02:05 AM IST
विज्ञापन
harish rawat statement on bjp attack.

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पिछले दिनों हल्द्वानी दौरे के दौरान उनके काफिले पर हमला हुआ था। किसी दल का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि वह वर्तमान में सेहत के चलते कठिन दौर से गुजर रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे में राजनीतिक दल द्वारा हमला करना उनके विवेक पर प्रश्नचिन्ह है, उस दिन कुछ भी हो सकता था।

सीएम ने कही हमले की बात
लाठीचार्ज के तीन दिन बाद सीएम ने पहली बार खुद पर हमले की बात कही है। रविवार को रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल मैदान में बने हेलीपैड पर उतरने के बाद सीएम रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हल्द्वानी लाडली हत्याकांड में दु:ख जताने शुक्रवार को वह पीड़ित परिवार के घर शीशमहल गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर हमला कर दिया और पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। हमले के चलते उनकी कार में बैठे कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और प्रयाग दत्त भट्ट घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बौखलाहट में हुआ लाठीचार्ज
कहा कि काफिले पर हमला होने के बाद पुलिस ने बौखलाहट में लाठीचार्ज की कार्रवाई की, जिसमें कुछ पत्रकार भी घायल हो गए।

पत्रकारों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए रावत ने बताया कि गृह सचिव को मामले की जांच कर रिपोर्ट दस दिन के भीतर देने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने परोक्ष रूप से बीजेपी पर पलटवार करते हुए उनकी हमलावर शैली पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed