फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat statement for pm modi on gst

बेहतर पीएम हो सकते हैं पर नेहरू नहीं हो सकते मोदी: हरीश रावत

Sun, 02 Jul 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 02 Jul 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
harish rawat statement for pm modi on gst

विज्ञापन

संसद के सेंट्रल हाल में जीएसटी लांचिंग की तुलना आजादी के जश्न से किये जाने की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि आजादी के जश्न की नकल करना दुखद है।

नरेन्द्र मोदी बेहतरीन प्रधानमंत्री तो हो सकते हैं, लेकिन वह नेहरू नहीं हो सकते। नेहरू की स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है, जो बलिदान और त्याग से जुड़ी है।

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस और उन सभी दलों की सराहना की जिन्होंने केंद्र सरकार के आयोजन में शिरकत नहीं की। उन्होंने इसे उनका साहसपूर्ण कदम करार दिया।
हरीश रावत कांग्रेस भवन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से देश में कई अहम कानून पास हुए। इनमें अस्पृश्यता कानून प्रमुख है, जो सामाजिक क्रांति का उद्घोष था। इसके बाद पंचायती राज कानून, मनरेगा, आरटीआई जैसे महत्वपूर्ण कानून आए। बांग्लादेश का निर्माण हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण में एक साल तक छूट देने की वकालत की

harish rawat statement for pm modi on gst

मगर केंद्र सरकार ने किसी भी तरह का जश्न नहीं मनाया। उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक आधार पर विरोध नहीं कर रहे। विरोध आधी रात तक चले जश्न का है। उन्होंने जीएसटी में हिमालय राज्यों से भेदभाव का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि इन राज्यों में छोटे व्यापारियों को भी जीएसटी के दायरे में लाया गया है। दूसरे राज्यों में 20 लाख से ऊपर सीमा रखी गई है, जबकि उत्तराखंड में यह सीमा 10 लाख से ऊपर है, जो भेदभावपूर्ण है।

उन्होंने 75 लाख तक टर्न ओवर वाले व्यापारी तबके को पंजीकरण में एक साल तक छूट देने की वकालत की। उन्होंने सवाल किया कि प्रदेश में उद्योगों को टैक्स होली डे में 100 फीसदी छूट थी।

लेकिन जीएसटी में क्या फार्मूला बना है। केंद्र सरकार ने 58 प्रतिशत रि-ईम्बर्स की बात कही है, लेकिन शेष 42 फीसदी कौन वहन करेगा? उन्होंने कहा कि ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब तलाशने के बाद जीएसटी लागू करना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed