'यहां सांसद के साथ मुख्यमंत्री फ्री मिलेगा'
हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रेणुका रावत के नामांकन से पूर्व जनसभा को सम्बोधित करते हुए एक वक्ता ने लोगों ने कहा कि आपको प्रदेश मुख्यमंत्री के साथ एक सांसद फ्री मिल रहा है इसलिए रेणुका जी का जिताएं।
पढ़ें, तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र
इस पर मुख्यमंत्री ने भी चुटकी ली उन्होंने कहा कि अभी तक तो मैं आपके काम कर रहा था और घर में आपकी चाय-पानी की व्यवस्था हो जाती है।
पढ़ें, नेताजी नहीं कर पा रहे हेलिकॉप्टर से प्रचार
इसमें कोई शक नहीं कि मैंने जो काम किए हैं उसमें रेणुका का भी योगदान है। रेणुका जी एक आदर्श गृहणी हैं, आदर्श मां और आदर्श सांसद भी साबित होंगी। जो दरअसल आपको सांसद के साथ सीएम फ्री मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि संबोधन के दौरान रेणुका ने यहां मौजूद लोगों में कुछ नाम नहीं लिए थे यह उनकी आखिरी गलती है जिसे क्षमा करें। वैसे मैं भाईयो-बहनों और कांग्रेसजनों कह कर सभी को शामिल कर लेता हूं।
बेटे वीरेन्द्र ने कराया ताकत का एहसास
जनसभा के दौरान जिस समय मुख्यमंत्री हरीश रावत मंच पर पहुंचे तो हरीश रावत की पहली पत्नी के बड़े बेटे वीरेन्द्र ने पिता को अपनी ताकत का एहसास कराया। वीरेन्द्र अपने युवा समर्थकों के साथ मंच के पास तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे।
पढ़ें, हिरासत में मौत, दारोगा समेत 4 सस्पेंड
कुछ देर के लिए मंच पर बैठे लोगों को भी समझ नहीं आया। लोगों को लगा कि वीरेंद्र शायद विरोध करने आए हैं, लेकिन ऐसा नहीं था।
पढ़ें, सात साल बाद टीपीएस फिर बने कांग्रेस के सिपाही
दरअसल वीरेंद्र अपनी ताकत का अहसास कराने आए थे। वीरेन्द्र भी लंबे समय से हरिद्वार में सक्रिय हैं और उम्मीदवारी को लेकर उन्हें भी दावेदार माना जा रहा था।