फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat said we are form in uttarakhand but congress is out of form in entire country

हरीश रावत बोले: उत्तराखंड में हम फॉर्म में हैं, देशभर में कांग्रेस आउट ऑफ फॉर्म  

Sat, 22 Jan 2022 08:07 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 22 Jan 2022 08:07 PM IST
सार

हरीश रावत ने देश की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि देशभर में कांग्रेस की भी फॉर्म थोड़ी कम हो गई है। इसे हम फिर से हासिल कर अपने फॉर्म में आ जाएंगे। 

विज्ञापन
harish rawat said we are form in uttarakhand but congress is out of form in entire country
हरीश रावत - फोटो : एएनआई

विस्तार

देशभर में सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के पतन और राज्यों में कम हो रहे जनादेश को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कभी बल्लेबाज भी आउट ऑफ फॉर्म में चले जाते हैं। उन्होंने देश की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि देशभर में कांग्रेस की भी फॉर्म थोड़ी कम हो गई है। इसे हम फिर से हासिल कर अपने फॉर्म में आ जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस यानी हम फॉर्म में हैं, हमारे यहां फॉर्म में चल रहे बल्लेबाजों की अच्छी बेंच स्ट्रेंथ है। 

विज्ञापन


उधर, पूर्व सीएम हरीश रावत के समर्थन में बीडीसी सदस्य, प्रधान और युवा कांग्रेसी एकजुट हो गए हैं। सभी ने हरीश रावत को रामनगर से चुनाव लड़ाने की मांग की है। नगर पालिका के चेयरमैन और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री का विरोध किया।
विज्ञापन


ब्लॉक में बीडीसी सदस्य, प्रधान और यूथ कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गोपाल अधिकारी ने बताया कि रामनगर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को आलाकमान को टिकट देना चाहिए। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत को टिकट देने की मांग को लेकर गुरुवार को पालिका के चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री किशोरी लाल ने प्रेसवार्ता की थी। जिसमें रणजीत को टिकट न देने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही गई, जो गलत है। कहा दोनों का पुरजोर विरोध किया जाएगा। वहीं पूर्व सभासद शिल्पेंद्र बंसल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने से रामनगर की तस्वीर बदल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed