फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat released sankalp patra in dehradun

CM हरीश रावत ने जारी किया संकल्प पत्र, हर युवा को देंगे स्मार्ट फोन

Sat, 28 Jan 2017 07:44 PM IST
टीम डिजिटज/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटज/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 28 Jan 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
harish rawat released sankalp patra in dehradun
- फोटो : file photo

कांग्रेस उत्तराखंड में किस तरह से सरकार चलाएगी और जनता के लिए क्या लेकर आएगी अभी इसे लेकर उसका चुनावी घोषणा पत्र जारी नहीं हुआ, लेकिन इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नौ संकल्पों के साथ अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के इस संकल्प पत्र में सैनिकों के लिए मार्च तक नया सरकारी मंत्रालय बनाए जाने और हर नौजवान को फ्री स्मार्टफोन देने का वादा किया गया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र से पहले मुख्यमंत्री का संकल्प पत्र जारी होने से राजनीतिक हलकों में इसे सरकार के संगठन पर हावी होने के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


रावत ने अपना लोक लुभावना संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में पुलिस फोर्स के लिए अलग मंत्रालय है, इसी तरह अर्द्ध सैनिक बलों और सैनिकों के कल्याण के लिए मार्च 2017 तक अलग मंत्रालय बनाया जाएगा। संकल्प पत्र में सैनिकों के अलावा युवाओं को भी खूब रिझाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर नौजवान को फ्री स्मार्टफोन और साल भर के लिए कॉलिंग और डाटा फ्री देने का वादा किया गया है। इसके अलावा युवाओं को प्रशिक्षण और 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2020 तक प्रत्येक घर के एक सदस्य को सरकार रोजगार देगी।

यह भी कहा गया है कि हर गांव में पांच आपदा मित्रों की नियुक्ति की जाएगी, तीन साल में हर गांव तक बिजली, पानी और सड़क पहुंचाई जाएगी, महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा, पांच साल में पर्यटकों की संख्या में तीन गुना बढ़ोत्तरी की जाएगी, 2017 तक मलिन बस्तियों के लोगों को मलिकाना हक एवं एससी, एसटी, ओबीसी को कॉम्पीटिटिव सर्विसेज के लिए कोचिंग दी जाएगी। इसके अलावा अलग से प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की जाएगी। 

खुद को अव्वल और निशंक को बताया फिसड्डी  

harish rawat released sankalp patra in dehradun
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : file photo

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने लगभग पौने तीन साल के कार्यकाल में 3823 घोषणाएं की। जिसमें सबसे अधिक 56.76 फीसदी घोषणाएं पूरी हुई और 36.07 फीसदी गतिमान है।

जबकि राज्य गठन से लेकर अब तक भाजपा के छह साल तीन माह 17 दिन के कार्यकाल में कुल 2554 घोषणाएं हुई, इसमें पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के कार्यकाल में सबसे अधिक घोषणाएं 64.27 फीसदी ऐसी रही जो पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल के दौरान 48.75 फीसदी घोषणाएं पूरी नहीं हुई। वही उनके कार्यकाल में 07.06 फीसदी घोषणाएं अधूरी रही।

केंद्र पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री 
मुख्यमंत्री हरीश रावत केंद्र पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि केंद्र ने राज्य पर दलबदल थोपकर निर्वाचित सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया। राज्य कोटे का एपीएल बंद कर दिया, गरीबों का मिट्टी तेल बंद, आईडीपीएल बंदी, एचएमटी बंदी और अब इकोसेंसिटिव जोन के नोटिफिकेशन को लागू कर विकास बंदी की है।  

भाजपा के पूर्व मंत्री कंडारी फिर लौटे कांग्रेस में 
भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मातवर सिंह कंडारी सहित भाजपा छोड़ कई पदाधिकारी मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि मातवर सिंह कंडारी शुरू के साथी हैं जो पहले भी कांग्रेस में रहे हैं और अब फिर से कांग्रेस परिवार में लौट आए हैं।

पूर्व मंत्री मातवर सिंह कंडारी के साथ ही रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष डा.आनंद बोरा, युवा नेता राजीव कंडारी, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दरवान सिंह रावत, संदीप थपलियाल, हाजी सय्यद, याकूब अली सहित कई लोग भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed