फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat inanugurated government schemes

हरीश रावत ने उत्तरकाशी को दी योजनाओं की सौगात

Mon, 10 Feb 2014 11:02 AM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Mon, 10 Feb 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
harish rawat inanugurated government schemes

उत्तरकाशी पहुंचकर सीएम हरीश रावत ने लोनिवि की 32.57 करोड़ एवं एडीबी की 24.76 करोड़ समेत कुल 63.05 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।

विज्ञापन


पढ़ें,‘सरकार’ बनकर पहली बार पहुंचे हरीश रावत
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने 19.34 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण भी किया। मंच से सभा संबोधित करते हुए सीएम रावत ने कहा कि मैं लगातार आपदा की मार से त्रस्त उत्तरकाशी की पीड़ा को भली भांति समझता हूं। लेकिन पहाड़ के लोगों की खासियत होती है कि वे इन चुनौतियों से लड़कर फिर खड़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाढ़ सुरक्षा के लिए कुछ वक्त दें, इसी बर्बादी में से आबादी का रास्ता निकलेगा।

एसडीएम को दो करोड़ तक के कार्यों की पावर

harish rawat inanugurated government schemes

भागमभाग वाले अंदाज में उत्तरकाशी के दौरे पर पहुंचे सीएम हरीश रावत ने कहा कि आपदा प्रभावित इलाकों का पुनर्निर्माण एवं पुनर्वास उनकी प्राथमिकता है।

पढ़ें,CEO जितना कमाते हैं बदरीनाथ के रावल

उन्होंने उत्तराखंड में आपदा से हुई बर्बादी से ही आबाद करने का रास्ता निकालने की बात कही।

पढ़ें,ताशी-नुंग्शी ने फतह ‌किया 'माउंटेन आफ डेथ'

उन्होंने कहा कि एसडीएम की अध्यक्षता वाली प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट को दो करोड़ तक के कार्य कराने की पावर दी गई है।

बहुगुणा के कामों को करेंगे पूरा

harish rawat inanugurated government schemes

सीएम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री तथा मंत्री एवं विधायकों ने आपदा से निपटने एवं विकास का खाका तैयार किया है। अब हम सब मिलकर इसमें रंग भरेंगे।

पढ़ें,‘सरकार’ बनकर पहली बार पहुंचे हरीश रावत

पंचायत चुनावों के कारण हमारे पास समय कम है, ऐसे में नई स्वीकृतियों के बजाय पुराने कार्यों को पूरा करने पर फोकस किया जाएगा।

पढ़ें,बदरीनाथ रावल के 'ब्रह्मचर्य' पर छिड़ी बहस

सीएम ने विधायक विजयपाल सजवाण द्वारा सौंपे गए 31 सूत्री मांगपत्र में से 80 फीसदी मांगें तुरंत पूरा करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर काबीना मंत्री प्रीतम सिंह, प्रभावती गौड़, साकेत बहुगुणा आदि भी मौजूद थे।

बैरीकेटिंग लांघ मंच तक पहुंचे सीएम

harish rawat inanugurated government schemes

तय कार्यक्रम से पौन घंटे देरी से उत्तरकाशी के आजाद मैदान में पहुंचे सीएम रावत पुलिस के सुरक्षा घेरे को धता बताते हुए सीधे जनता से मिलने उनके बीच जा पहुंचे।

पढ़ें,बदरीनाथ रावल के 'ब्रह्मचर्य' पर छिड़ी बहस

पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजामों के चलते सीएम को बैरीकेटिंग लांघ कर मंच तक पहुंचना पड़ा। इस दौरान पुलिस प्रशासन को सभा स्थल पर व्यवस्थाएं बनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

कई जगह तो एसपी एवं डीएम भी जनता से उलझते देखे गए। पुलिस एवं प्रशासन बीते 26 अक्तूबर को पूर्व सीएम के दौरे के कटु अनुभव के कारण बेहद सजग था।

पूर्व सीएम की तारीफ में पढ़े कसीदे

harish rawat inanugurated government schemes

अपने संबोधन में सीएम हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की तारीफ के कसीदे पढ़ना नहीं भूले।

पढ़ें,CEO जितना कमाते हैं बदरीनाथ के रावल

उन्होंने कहा कि बड़े बाप का बेटा बड़ा दिल रखता है। बहुगुणा ने आपदा का सीना तान कर सामना किया।

पढ़ें,ताशी-नुंग्शी ने फतह ‌किया 'माउंटेन आफ डेथ'

हरीश रावत ने कहा क‌ि आपदा के दौरान उत्तराखंड में फंसे एक लाख से अधिक तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों की जान बचाना एक बड़ी उपलब्धि थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed