फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat in uttarakhand by election

सीएम बने रहने के लिए रावत ने किया 'घर' का रुख

Fri, 27 Jun 2014 02:11 PM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, हल्द्वानी
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 27 Jun 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
harish rawat in uttarakhand by election

लोकसभा चुनाव में खाली हुई डोईवाला या फिर खाली कराई गई धारचूला सीट से चुनाव लड़ें, लंबी पसोपेश के बाद सीएम हरीश रावत को कुमाऊं लौटना ही पड़ा।

विज्ञापन


दोनों सीटों से लड़ने की उनकी योजना पर पार्टी की मुहर नहीं लगी। अन्य नेताओं के विरोध के कारण उन्होंने डोईवाला से मोह त्याग दिया। सीएम ने दोनों सीटों पर जो गुप्त सर्वे कराया था, उसमें भी धारचूला पर ही पॉजिटिव रिपोर्ट आई।
विज्ञापन


अपने पुराने संसदीय क्षेत्र अल्मोड़ा से ताल्लुक रखने वाले धारचूला विधानसभा क्षेत्र के लिए हरीश रावत नए नहीं हैं।

धारचूला पर थी रावत की नजर

harish rawat in uttarakhand by election

धारचूला कांग्रेस का गढ़ है और लोकसभा के नतीजों में यहां से पार्टी जीती है। डोईवाला की तरह यहां गुटबाजी भी नहीं होगी। रावत को कहीं न कहीं डोईवाला सीट पर संशय भी था, इसीलिए धारचूला सीट खाली कराई थी।

सरकार ने हाल ही में धारचूला और आसपास के इलाकों के लिए कई घोषणाएं की थीं, साफ था कि रावत की नजर धारचूला पर ही है।

डोईवाला सीट पाने के लिए हीरा सिंह बिष्ट ने मुखर होकर यहां से सीएम की उम्मीदवारी का विरोध किया। 2012 में बिष्ट रायपुर सीट से लड़ना चाहते थे पर उन्हें डोईवाला से टिकट मिला और करीब 1700 वोटों से हार गए।

हार को पाटना होगा

harish rawat in uttarakhand by election

बिष्ट दो बार लोकसभा का चुनाव भी हारे हैं। दो बार 1985 और 2002 में विधानसभा चुनाव जीते हैं। 2007 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

डोईवाला फतेह करने के लिए उन्हें अब 1700 नहीं बल्कि लोकसभा चुनाव में हुई 22 हजार वोटों की हार को पाटना होगा। यहां सबसे अधिक नेता टिकट मांग रहे थे, सबको जोड़ना भी चुनौती होगी।

कांग्रेस के लिए सुरक्षित सीट सोमेश्वर मजबूत हो गई है। रेखा आर्य 2012 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर दूसरे स्थान पर रही थीं। सोमेश्वर भाजपा का गढ़ है, जिसमें सेंध लगाने में उन्हें खासी मशक्कत करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed