{"_id":"fffb83aec1119754a807c037e0eeda62","slug":"harish-rawat-in-haridwar-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये क्या! हरीश रावत के मंच पर छाए रहे मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये क्या! हरीश रावत के मंच पर छाए रहे मोदी
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 06 Jun 2014 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामंडलेश्वर हरिचेतना नंद के हरिसेवा आश्रम में आयोजित संत सम्मेलन के मुख्य अतिथि यूं तो मुख्यमंत्री हरीश रावत थे। लेकिन उनके जाते ही सम्मेलन मोदीमय हो गया।
विज्ञापन
स्वामी सत्यमित्रानंद से लेकर प्रवचन करने वाले लगभग सभी संतों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान करने की होड़ सी लग गई। सभी ने मोदी को जल्द हरिद्वार आने के लिए भी न्योता।
विज्ञापन
संतों ने शुरू कर दी मोदी प्रशंसा
साध्वी उमा भारती को गंगा की स्वच्छता का दायित्व देने के लिए मोदी की प्रशंसा की। संतों को उम्मीद है कि गंगा अब जरूर निर्मल होगी।
मुख्यमंत्री हरीश रावत से पहले बोलने वाले एकमात्र विद्वान डॉ. विष्णु दत्त राकेश ही थे, जिन्होंने गंगा को लेकर संतों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराया।
भाजपा विधायक मदन कौशिक व प्रेमचंद अग्रवाल ने भी भाषण में संतों को अच्छे दिन आने का अहसास कराने में कसर नहीं छोड़ी।
संतों के कार्यक्रम से दूर रहें सीएम
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में 11 बजे कैबिनेट की बैठक बुला रखी थी। इसके बावजूद वह पहले हरिचेतना नंद के संत सम्मेलन में पहुंचे।
संतों से नाराज पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार ने मुख्यमंत्री के वापसी के समय हैलीपैड पर कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि मुख्यमंत्री को संतों के कार्यक्रम में जाना अब बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन