{"_id":"a650d774ad31b0be264f2c2c8d79fcdc","slug":"harish-rawat-comment-on-uttarakhand-cm-vijay-bahuguna","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुगुणा व आर्य दो बैलों की जोड़ी: हरीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुगुणा व आर्य दो बैलों की जोड़ी: हरीश
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 21 Sep 2013 09:54 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरीश रावत राज्य सरकार के लिए जो भी टिप्पणी करते है उससे कुछ ना कुछ हलचल जरूर होती है।
विज्ञापन
बीजापुर राज्य अतिथि गृह में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कह दिया कि मुख्यमंत्री व कांग्रेस अध्यक्ष हमारी दो बैलों की मजबूत जोड़ी है, इसलिए सरकार को कोई खतरा नहीं है।
मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री हरीश रावत आज हल्के फुल्के अंदाज में दिखे। जब उनसे पूछा गया कि सरकार को कोई खतरा तो नहीं है, या किसी तरह के बदलाव की गुंजाइश तो नहीं है। इस पर उन्होंने अपने ही अंदाज में जवाब दिया कि मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य हमारी बैलों की जोड़ी है।
विज्ञापन
दोनों जुटे हैं, लोकसभा चुनाव आने से पहले ही राजनीतिक खेतों की जुताई कर डालेंगे। जिसका फायदा लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा। दोनों ही कर्मठ है और मजबूत जोड़ी है।
विज्ञापन