फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish Rawat became emotional after seeing the Malta of Gairsain wrote a post on social media Uttarakhand News

Harish Rawat: गैरसैंण का माल्टा देख 'हरदा' हुए भावुक...सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट, मैंने भी कुछ सपने थे देखे

Tue, 25 Mar 2025 08:55 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 25 Mar 2025 08:55 AM IST
सार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं। इस बार भी वह अपनी एक पोस्ट के कारण सुर्खियों में हैं। गैरसैंण का माल्टा देखकर वह भावुक हो गए।

विज्ञापन
Harish Rawat became emotional after seeing the Malta of Gairsain wrote a post on social media Uttarakhand News
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गैरसैंण से आए माल्टा के प्रचार के चक्कर में भावुक हो गए। बोले, गैरसैंण के लिए मैंने कुछ सपने देखे और दिखाए भी थे। लेकिन आज देख रहा हूं कि गैरसैंण व उत्तराखंडियत के अपमान के साथ राज्य में पलायन, कुव्यवस्था, भ्रष्टाचार और लूटपाट का बोल बाला है।

विज्ञापन


बेरोजगारी चरम पर है, नशे से युवा बर्बाद हो रहे हैं। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मैंने अपने कार्यकाल में गैरसैंण में विधानसभा भवन, विधायक निवास बना, सचिवालय के लिए निर्माण एजेंसी तय की। 50 करोड़ स्वीकृत किए। 500 भवनों के लिए स्थान का चयन किया।
विज्ञापन

 

मैं राजनीति करने में चूक गया
गैरसैंण-चौखुटिया विकास परिषद का गठन करने के साथ ही भराड़ीसैंण टाउनशिप के विकास के लिए एक संस्था का गठन किया। लेकिन मैं राजनीति करने में चूक गया। यदि मैंने भाजपा के तरीके से हवाई राजधानी घोषित कर दी होती, तो भाजपा के ट्रॉलर्स को जुम्मे की नवाज, मुस्लिम यूनिवर्सिटी, छठ की छुट्टी याद नहीं आती।

भाजपाई ट्रॉलर्स मेरे ऊपर दनादन

उत्तराखंड की 25 साल की यात्रा में लगभग तीन वर्ष मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का मुझे मौका मिला। वह भी ऐसे समय में जब सारा राज्य आपदा से ग्रसित था और अर्थव्यवस्था चौपट हो गई थी। यदि मेरी सेवाओं में कुछ कमी रह गई है तो मैं उसकी भरपाई माल्टा, गन्ना, नींबू, गेठी, गुड़, काफल, सकरगंधी, बिच्छू घास के साथ कर रहा हूं। इतना जरूर है कि मैं माल्टा और काफल ब्रांड की शराब नहीं बिकवा पाया। इसलिए भाजपाई ट्रॉलर्स मेरे ऊपर दनादन है।

ये भी पढ़ें...Kedarnath: बर्फ की घाटी से होकर बाबा के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु, हिमखंडों को काटकर बन रहा रास्ता, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed