फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish Rawat asked question on social media: raised issue of KMVN, requested CM Dhami

चर्चा में हरीश रावत का सवाल: सोशल मीडिया पर पूछा, क्या केएमवीएन को बंद करना है? सीएम धामी से किया अनुरोध

Fri, 06 May 2022 01:43 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 06 May 2022 01:43 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि बहुत चिंताजनक समाचार पढ़ने को मिला है। प्रदेश के एक और मामले को उठाते हुए उन्होंने सीएम धामी से इस संबंध में अनुरोध भी किया है। 

विज्ञापन
Harish Rawat asked question on social media: raised issue of KMVN, requested CM Dhami
हरीश रावत - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आशंका जाहिर की है कि प्रदेश सरकार कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) से यात्राओं का संचालन प्राइवेट लोगों को सौंपना चाहती है। उन्होंने इस संबंध में फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर चिंता प्रकट की, कि इसका सीधा अर्थ है कि केएमवीएन को बंद करना है।

विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से यात्रा निजी हाथों में सौंपने के फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। पोस्ट में हरीश रावत लिखा है, बहुत चिंताजनक समाचार पढ़ने को मिला। राज्य सरकार, ओम पर्वत, कैलाश और उस क्षेत्र की यात्राओं को प्राइवेट लोगों को सौंपने जा रही है। कुमाऊं मंडल विकास निगम से उसका संचालन लेकर उसे प्राइवेट लोगों को दिया जाएगा।

विज्ञापन

 

इसका सीधा अर्थ है कि कुमाऊं मंडल विकास निगम को बंद करना। पहले कुमाऊं मंडल विकास निगम कैलाश मानसरोवर की यात्रा संचालन करता था। ‘था’ शब्द इसलिए इस्तेमाल कर रहा हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि सरकार का इरादा पिथौरागढ़ से होकर जाने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा को संचालित करने का नहीं है। तो फिर कुमाऊं मंडल विकास निगम के पास रह ही क्या जाएगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

पुनर्विचार करने का अनुरोध

एक दो और ट्रैकिंग रूट्स हैं, उनको भी कुमाऊं मंडल विकास निगम से लेकर के प्राइवेट हाथों को दे दीजिए और जिस समय इन संगठनों को और काम देने की आवश्यकता है। लिखा कि जिस काम को वो वर्षों से कर रहे हैं उस काम को छीनने का कोई औचित्य नहीं है! मुख्यमंत्री जी को चाहिए कि इस पर पुनर्विचार करें।

ये भी पढ़ें..दस तस्वीर, दस खास बातें: केदारनाथ कपाटोद्घाटन के साक्षी बने 15 हजार से अधिक श्रद्धालु, आज टूट सकता है रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed