फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haripur-Meenas state highway will be rejuvenated

Dehradun News: हरिपुर-मीनस राज्य राजमार्ग का होगा कायाकल्प

Mon, 01 Sep 2025 02:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 01 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Haripur-Meenas state highway will be rejuvenated

विज्ञापन
लंबे समय से बदहाल हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राज्य राजमार्ग के कायाकल्प की तैयारी की जा रही है। शासन की ओर से मार्ग के चौड़ीकरण और डामरीकरण के लिए डीपीआर तैयार करने की स्वीकृति मिल गई है। मोटर मार्ग करीब 22 किमी लंबा है।

हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राज्य राजमार्ग उत्तराखंड को हिमाचल प्रदेश से जोड़ता है। दोनों राज्यों के बीच व्यापार की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण मार्ग है। हिमाचल के सीमांत क्षेत्र के बागवान और किसान उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, पंजाब की प्रमुख मंडियों में अपने सेब और अन्य कृषि उपज को पहुंचाने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग करते है।
विज्ञापन


राज्य राजमार्ग की हालत काफी खराब है। 22 किमी लंबे मोटर मार्ग पर सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने और मलबा आने से 12 बड़े डेंजर जोन बन गए हैं। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और डामर के उखड़ने के कारण वाहन हिचकोले खाते हुए मार्ग पर आगे बढ़ते है। इस मार्ग पर रात में भी वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग कर रहे है। ग्रामीणों ने कई बार धरना प्रदर्शन किए। एक बार चक्का जाम भी किया था। शासन प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को मार्ग के सुधारीकरण का आश्वासन दिया गया था।


---

वर्जन

मार्ग के निर्माण के लिए शासन से प्रथम चरण की स्वीकृति मिल गई है। मार्ग के सर्वे, डिजाइन तैयार करने, भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। दो चरणों में डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। - रचना थपलियाल, ईई, लोनिवि अस्थाई खंड साहिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed