फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Two Youth died after being hit by Dehradun-Delhi Shatabdi Express

Haridwar: कब्रिस्तान के पास देहरादून-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आए दो लोग, दोनों की मौके पर मौत

Fri, 21 Oct 2022 09:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Oct 2022 09:14 PM IST
सार

जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब छह बजे ज्वालापुर में ट्रक यूनियन स्थित कब्रिस्तान के पास से रेल पटरी पर दो लोग गुजर रहे थे। तभी दोनों देहरादून-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
Haridwar: Two Youth died after being hit by Dehradun-Delhi Shatabdi Express
ट्रेन की चपेट में आकर मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के ज्वालापुर में शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना से जीआरपी में हड़कंप मच गया। जीआरपी की टीम ने पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब छह बजे ज्वालापुर में ट्रक यूनियन स्थित कब्रिस्तान के पास से रेल पटरी पर दो लोग गुजर रहे थे। तभी दोनों देहरादून-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन दिल्ली जा रही थी। ट्रेन की टक्कर लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन गुजरने के बाद पटरी के पास से निकल रहे कुछ लोगों ने घटना की जानकारी जीआरपी को दी। 
विज्ञापन


जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए। मगर रात तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई। बताया कि दोनों की जेब से पहचान के लिए कुछ नहीं मिला है। उनके पास से कोई सामान भी नहीं मिला है। अंदाजा लगाया जा रहा ट्रेन से कटने वाले दोनों आसपास के रहने वाले हो सकते हैं। दोनों शवों की पहचान कराने के लिए आस पास के लोगों से शिनाख्त कराई गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतकों की उम्र 30 से 35 साल के बीच है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेल पटरी पर मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त

बृहस्पतिवार को ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को ज्वालापुर रेलवे स्टेशन सेक्टर दो के पास रेल पटरी के पास एक युवक का शव मिला है। स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के सिर और पैर पर चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed