फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Tirth Purohit warning to Government Har Ki pauri Ganga Escape channel order cancel

हरिद्वार: स्कैप चैनल मामला, तीर्थ पुरोहितों ने दी आंदोलन की चेतावनी, सरकार को दिया 15 दिन का समय

Sun, 02 Aug 2020 05:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 Aug 2020 05:46 PM IST
सार

  • गंगा को स्कैप चैनल घोषित करने शासनादेश को रद्द नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी  

विज्ञापन
Haridwar: Tirth Purohit warning to Government Har Ki pauri Ganga Escape channel order cancel
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार में 15 दिनों में चैनल स्कैप नहर के शासनादेश को रद्द न किए जाने पर अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन


रविवार को कुशावर्त गंगा घाट पर अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की बैठक में वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री श्रीकांत वाशिष्ठ ने कहा कि 23 मई 2018 को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उनके आवास में महासभा केप्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन देकर स्कैप चैनल के शासनादेश को निरस्त करने की मांग की थी।
विज्ञापन


इसके बाद शहरी विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपे। दोनों ने ही शासनादेश को निरस्त करने का आश्वासन दिया। अब अखाड़ा परिषद और गंगा सभा भी मांग उठा चुकी है। पूरे प्रकरण को तीन साल से अधिक का समय हो गया है। बार-बार आश्वासन ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार ने शासनादेश में कोई कार्रवाई नहीं की है। वशिष्ठ ने कहा कि चाद दिन पूर्व हुई कैबिनेट की बैठक मे इस गंभीर मुद्दे पर प्रस्ताव तक न लाना पुरोहित समाज के साथ एक प्रकार का छलावा है।


बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिखौला, संगठन सचिव दुष्यंत झा, वरिष्ठ सदस्य नंद किशोर सरैये, महेश तुंबडिया, गोपाल पटुवर, राम मोहन शर्मा, प्रद्युम्न भगत, मोहित लच्छीराम, विपुल शर्मा, राष्ट्रीय सह प्रवक्ता अविक्षित रमन आदि शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed