{"_id":"62d5a47901644801fa1a57e4","slug":"haridwar-three-tier-panchayat-elections-2022-bjp-formed-committee-to-choose-the-names-of-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार पंचायत चुनाव: भाजपा ने शुरू की कसरत, उम्मीदवारों के नाम चुनने के लिए बनाई समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार पंचायत चुनाव: भाजपा ने शुरू की कसरत, उम्मीदवारों के नाम चुनने के लिए बनाई समिति
Mon, 18 Jul 2022 11:52 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:52 PM IST
सार
हरिद्वार में अगस्त में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर गठित कमेटी तीन-तीन नामों का पैनल तैयार करेगी।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भाजपा ने हरिद्वार जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कमर कस ली है। इसके तहत जिला पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार करने के लिए पार्टी ने एक कमेटी का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
हरिद्वार में अगस्त में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर गठित कमेटी तीन-तीन नामों का पैनल तैयार करेगी। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के निर्देशानुसार गठित कमेटी में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष खजान दास और प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी को रखा गया है।
विज्ञापन
चौहान के मुताबिक, समिति को हरिद्वार जिले में प्रवास कर वरिष्ठ पदाधिकारियों से रायशुमारी करके जिला पंचायत स्तर पर पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों के तीन-तीन लोगों के पैनल तैयार कर शीघ्र प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित करने लिए कहा गया है।
विज्ञापन