हरिद्वार: रसोई गैस की पाइपों से सप्लाई शुरू, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ
- अंबेडकरनगर से हुई पाइप लाइन से गैस मिलने की शुरुआत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मनगरी में पाइप लाइन से रसोई गैस की सप्लाई होनी शुरू हो गई है। ज्वालापुर में अंबेडकरनगर निवासी भाजपा नेत्री वंदना सिंह के घर जोड़े गए पहले कनेक्शन से महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत हुई। उम्मीद है कि एक साल के अंदर हरिद्वार के हर घर में इस योजना से गैस की आपूर्ति की जाएगी।
शनिवार को शाम करीब साढे़ चार बजे अंबेडकरनगर में आयोजित कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने रसोई गैस पाइप लाइन योजना का शुभारंभ किया। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योजना को अमल में लाने के लिए बड़े पैमाने पर काम चल रहा है। एक साल के अंदर इसका शत प्रतिशत क्रियांवन कर दिया जाएगा।
कहा कि जब वे पहली बार विधायक बने थे, तब हरिद्वार में बिजली पानी के लिए आंदोलन होते थे, लेकिन अब गर्व होता है। शहर में पानी, बिजली और सीवरेज की सुविधाएं भाजपा ने मुहैया कराई हैं। अब भाजपा का लक्ष्य हरिद्वार को चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित करने का है। जल्द ही मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराई जाएगी। इस दौरान नेपाल सिंह, राजेंद्र कटारिया, आशीष वाल्मीकि, श्यामल, नरेश शर्मा, विजयपाल, योगेंद्र पाल रवि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गेल कंपनी के अधिकारी मोजूद रहे।
गंगा पूजा किया और कार्यकर्ताओं से मिले कौशिक
शनिवार को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का जन्मदिन शहर में उल्लास के साथ मनाया गया। सबसे पहले समर्थकों के साथ मंसा देवी मंदिर पहुंचकर सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए पूजा अर्चना की। इसके बाद हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा पूजन एवं दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने शांतिकुंज पहुंचकर डॉ. प्रणव पंड्या से आशीर्वाद लिया।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल तथा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने बुकें भेंटकर शहरी विकास मंत्री को बधाई दी। उन्होंने अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से भेंट की।
इस मौके पर गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सिद्धार्थ चक्रपाणी, उज्जवल पंडित, विकास तिवारी, आशुतोष शर्मा, मुकेश कौशिक, किसान आयोग के अध्यक्ष राकेश राजपूत, अन्नू कककड़, राजकुमार, कामिनी सड़ाना, सुनील अग्रवाल, राजेश शर्मा, वीरेंद्र तिवारी, तरुण नैयर, चंद्रकांत पांडे, शंकर शर्मा, दिनेश पांडे, सचिन शर्मा, संगीत मदान, विनीत समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।