फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: STF 10 Teams constituted Elderly couple murdered investigation

हरिद्वार:बुजुर्ग दंपती की हत्या के खुलासे को लेकर एसटीएफ ने भी संभाला मोर्चा, 10 टीमें गठित

Wed, 14 Oct 2020 11:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Oct 2020 11:04 PM IST
सार

  • दिन-रात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालती रही पुलिस

विज्ञापन
Haridwar: STF 10 Teams  constituted Elderly couple murdered investigation
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के शिवालिक नगर में बुजुर्ग दंपती की हत्या को लेकर एसटीएफ ने भी मोर्चा संभाल लिया है। घटना के खुलासे को लेकर हरिद्वार पुलिस के कई अधिकारी बुजुर्ग दंपती के पर पहुंचकर पूछताछ करते रहे। पुलिस ने आसपास के 25 से 30 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सभी सीसीटीवी कैमरे की वीडियो फुटेज इकट्ठी की जा रही है। 

विज्ञापन


मंगलवार की शाम रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर स्थित जे-कलस्टर मकान नंबर-269 में बुजुर्ग दंपती पीएस अग्रवाल और उनकी पत्नी गायत्री उर्फ बीना अग्रवाल के शव अलग-अलग कमरों में फर्श पर पड़े मिले थे। एक साथ दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस सहित कई पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की थी।
विज्ञापन



बुधवार को एसटीएफ के इंस्पेक्टर आशुतोष राणा आदि भी घटना की तफ्तीश में जुटे रहे। एसपी क्राइम आयुष अग्रवाल, सीओ सिटी पूर्णिमा गर्ग, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, कोतवाली ज्वालापुर के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यरी, कोतवाली सिविल लाइंस रुड़की के प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल सहित कई पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला, लेकिन हत्या के खुलासे को लेकर अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए 10 टीमें गठित

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में हुई बुजुर्ग दंपति की हत्या के खुलासे के लिए 10 टीमें गठित कर दी गई हैं। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस और एसपी क्राइम आयुष अग्रवाल पूरे मामले की खुद निगरानी करेंगे। 

कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर स्थित जे-कलस्टर में दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की धरपकड़ के लिए 10 टीमें गठित कर दी गई हैं। सभी टीमें आला अधिकारियों के निर्देशों के बाद हरिद्वार, देहरादून के साथ वेस्ट यूपी के बदमाशों की कुंडली खंगालने में लगी हैं। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि बुजुर्ग दंपती केेेे साथ लूट के बाद हत्या के मामले में बेटे शरद अग्रवाल की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आईजी गढ़वाल पहुंचे बुजुर्ग दंपती के घर 
बुधवार की शाम आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार भी दोहरे हत्याकांड को लेकर बुजुर्ग दंपती के घर पहुंचे। इस दौरान एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस सहित पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। आईजी गढ़वाल ने परिजनों से बातचीत के साथ ही पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने के लिए निर्देशित किया।

दंपती के दोनों फोन कब्जे में लिए

पुलिस ने बुजुर्ग दंपती पीएस अग्रवाल और उनकी पत्नी गायत्री उर्फ बीना अग्रवाल के दोनों फोन भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस दोनों फोन की कॉल डिटेल निकालकर यह जानने का प्रयास कर रही है कि घटना के वक्त किस-किस के फोन उनके पास आए। पुलिस घटना के खुलासे को लेकर बुजुर्ग दंपती के परिचितों तक भी पहुंचने का प्रयास कर रही है।

देर रात बुजुर्ग दंपती के बेटे और बेटी पहुंचे हरिद्वार
बुधवार रात करीब एक बजे बुजुर्ग दंपती के बेटे शरद अग्रवाल और बेटी रेनू दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद बुजुर्ग दंपती के शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार की दोपहर  बुजुर्ग दंपती के बेटे और बेटी सहित अन्य परिजन जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed