फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar: step father physically assault girl, case filed

हरिद्वार : सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म,  किशोरी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 23 May 2020 01:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, धनौरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, धनौरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 23 May 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
haridwar: step father physically assault  girl, case filed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

एक सौतेले बाप ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार धनौरी क्षेत्र के एक गांव में बिहार की एक महिला ने मेरठ निवासी एक व्यक्ति के साथ दूसरी शादी की थी। महिला के पहले से तीन बच्चे हैं। दिहाड़ी पेशा यह लोग गांव में किराये के मकान में रहते हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर शाम किशोरी धनौरी पुलिस चौकी पहुंची और तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी मां गांव में ही काम करने गई हुई थी और वह घर पर अकेली थी। घर में अकेला देखकर उसके सौतेले बाप ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर में किशोरी ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी सौतेल बाप ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन डर के कारण वह चुप रही।
विज्ञापन


सौतेला बाप जान से मारने की धमकी देता था। धनौरी चौकी प्रभारी यशवंत खत्री ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। किशोरी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed