फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Schools ,festival Holiday declared from 17 to 21 october

हरिद्वार: 17-21 अक्टूबर तक सभी स्कूलों में रहेगी छुट्टी, शिक्षक संघ ने की विवेकाधीन अवकाश की घोषणा

Tue, 16 Oct 2018 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 16 Oct 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
Haridwar Schools ,festival Holiday declared from 17 to 21 october
demo image

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से 20 अक्तूबर को सामूहिक विवेकाधीन अवकाश लिया जा रहा है। इस अवकाश को लेकर भगवानपुर और बहादराबाद ब्लॉक की ओर से अनुमति ले ली है।

विज्ञापन


अभी रुड़की, लक्सर, खानपुर, नारसन ब्लाक से इस बाबत अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं दी गई है।  दरअसल, 17 से 19 अक्तूबर तक दशहरा पर्व की छुट्टी है। इसके बाद 21 अक्तूबर को रविवार का अवकाश है।
विज्ञापन


इसके चलते शनिवार (20 अक्टूबर) को स्कूल खुलना है। बहादराबाद और भगवानपुर ब्लॉक के उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपने उप शिक्षाधिकारियों को अवकाश को लेकर ज्ञापन दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि त्योहार के चलते अधिकतर शिक्षक अपने-अपने घर जा रहे हैं। इसके चलते शनिवार को सामूहिक विवेकाधीन अवकाश दिया जाए। बता दें कि शिक्षक एक साल में तीन विवेकाधीन अवकाश ले सकता है, इसमें एक स्कूल के शिक्षक एकत्र होकर स्कूल में अवकाश घोषित कर सकते हैं, लेकिन इसकी सूचना पहले से ही अधिकारी को देनी होती है।

अन्य ब्लाक में भी तैयारी

सूत्रों की मानें तो भगवानपुर और बहादराबाद के बाद अन्य ब्लाक में भी सामूहिक अवकाश लेने के लिए तैयारियां की जा रही है। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक चौहान ने बताया कि भगवानपुर और बहादराबाद ने अनुमति ले ली है। अन्य ब्लॉक में सामूहिक अवकाश के लिए तैयारियां की जा रही है।

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से सामूहिक विवेकाधीन अवकाश को लेकर पत्र दिया गया है। शिक्षक साल में तीन दिन विवेकाधीन अवकाश ले सकते हैं। इसके लिए मात्र सूचना देनी होती है। यह शिक्षकों के विवेक पर निर्भर करता है।
- कुंदन सिंह, उप शिक्षाधिकारी, भगवानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed