फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar school gate was closed on Order of principal On day of Praveshotsav allegations found true

Haridwar: प्रवेशोत्सव के दिन प्रधानाचार्य के निर्देश पर बंद किया था स्कूल का गेट, जांच में सही पाए गए आरोप

Wed, 23 Apr 2025 06:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Apr 2025 06:35 PM IST
सार

21 अप्रैल को प्रदेशभर में प्रवेशोत्सव मनाया गया था। उस दिन सरकारी स्कूलों में बच्चों के नए प्रवेश भी लिए गए थे, लेकिन राजकीय उच्चत्तर माध्यामिक विद्यालय जमालपुर कलां के गेट ही अभिभावकों के लिए नहीं खोले गए थे।

विज्ञापन
Haridwar school gate was closed on Order of principal  On day of Praveshotsav allegations found true
स्कूल के बाहर खड़े अभिभावक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रवेशोत्सव के दिन राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जमालपुर कलां के गेट प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार बर्थवाल के निर्देश पर बंद किए गए थे। ये आरोप खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट में सही पाए गए हैं। उन्होंने कार्रवाई के लिए रिपोर्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेज दी है। अब प्रधानाचार्य पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन


21 अप्रैल को प्रदेशभर में प्रवेशोत्सव मनाया गया था। उस दिन सरकारी स्कूलों में बच्चों के नए प्रवेश भी लिए गए थे, लेकिन राजकीय उच्चत्तर माध्यामिक विद्यालय जमालपुर कलां के गेट ही अभिभावकों के लिए नहीं खोले गए थे। इस वजह से बच्चों के सरकारी स्कूल में प्रवेश के लिए पहुंचे अभिभावक स्कूल के गेट के बाहर ही खड़े रहे थे।
विज्ञापन


स्कूल में प्रवेश नहीं होने से बच्चे और अभिभावक इंतजार करने के बाद लौट गए थे। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी को जांच अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर को नामित किया था। उन्होंने स्कूल में पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand News:  सुगम क्षेत्र के सात डायट को दुर्गम श्रेणी में किया शामिल, उठे रहे हैं अब ये कई सवाल

प्रधाधानाचार्य, एसएमसी अध्यक्ष, शिक्षक, शिक्षिका व छात्र-छात्राओं से पूछताछ की गई। जांच में पाया गया कि 21 अप्रैल को प्रवेशोत्सव के दिन विद्यालय में प्रवेश उत्सव के दौरान स्कूल के मुख्य द्वार पर परिचारक की ड्यूटी लगाई गई थी। परिचारक को प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार बर्थवाल की ओर से निर्देशित किया गया था कि विद्यालय में छात्र प्रवेश के लिए सीट रिक्त नहीं है की सूचना से अभिभावकों को अवगत करा दें।

ये सूचना परिचारक की ओर से बंद गेट पर ही अभिभावकों को दी जा रही थी, फिर भी अभिभावकों की ओर से अपने बच्चों को प्रवेश के लिए स्कूल के गेट पर कुछ समय इंतजार किया गया, क्योंकि प्रधानाचार्य के निर्देश पर स्कूल का गेट ही नहीं खोला गया था। इससे स्कूल में अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश नहीं करा सके।

खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से जांच कर रिपोर्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता को भेज दी गई है, जिससे अब मामले में मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से ही प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार बर्थवाल के खिलाफ रिपोर्ट पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed