फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Robbery Four teams formed to search for two criminals including the gang leader

Haridwar Robbery: सरगना समेत दो बदमाशों की तलाश के लिए चार टीमें गठित, एक हो चुका ढेर, दो भेजे गए जेल

Tue, 17 Sep 2024 06:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Sep 2024 06:30 PM IST
सार

एक सितंबर को रानीपुर मोड़ पर श्री बालाजी ज्वैलर्स शोरूम में बदमाशों ने करोड़ों की डकैती को अंजाम दिया था। तब से पुलिस 11 टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार की रात बहादराबाद क्षेत्र में बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी, जिसमें सतेंद्र पाल सिंह उर्फ लक्की निवासी मुक्तसर पंजाब ढेर हो गया था।

विज्ञापन
Haridwar Robbery Four teams formed to search for two criminals including the gang leader
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार के श्रीबालाजी ज्वैलर्स शोरूम में करोड़ों की डकैती डालने के आरोप में पकड़े गए दो बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। गैंग का सरगना और एक अन्य आरोपी की अभी भी पुलिस को तलाश है। एसएसपी ने गैंग लीडर सहित दोनों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमों का गठन कर दिया है। वहीं डकैती में शामिल पंजाब के एक बदमाश को पुलिस ने रविवार रात ढेर कर दिया था।

विज्ञापन


एक सितंबर को रानीपुर मोड़ पर श्री बालाजी ज्वैलर्स शोरूम में बदमाशों ने करोड़ों की डकैती को अंजाम दिया था। तब से पुलिस 11 टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार की रात बहादराबाद क्षेत्र में बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी, जिसमें सतेंद्र पाल सिंह उर्फ लक्की निवासी मुक्तसर पंजाब ढेर हो गया था। जांच में सामने आया था कि लक्की ने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती को अंजाम दिया था। सोमवार दोपहर पुलिस ने बहादराबाद क्षेत्र से ही आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ मोनी और जयदीप सिंह उर्फ माना निवासी मुक्तसर पंजाब को गिरफ्तार कर डकैती का खुलासा कर दिया गया था।
विज्ञापन


Haridwar Robbery: पुलिस के लिए सिरदर्द बना मुख्य बदमाश सुभाष, कई प्रदेशों की एसटीएफ-क्राइम ब्रांच को भी तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार सुबह पुलिस ने दोनों आरोपियों को अभियोजन अधिकारी सुमति जखमोला की मौजदूगी में कोर्ट में पेश किया। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं गैंग का सरगना मुख्य आरोपी सुभाष निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली और अमन निवासी पिंडी पंजाब हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। इन आरोपियों की धरपकड़ के लिए भी चार विशेष टीमों का गठन कर दिया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि फरार चल रहे दोनों बदमाशों की तलाश में टीमें जुटी हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed