फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar public disappointed form pm modi

उत्तराखंड में दिलों पर राज तो किया, लेकिन फिर भी निराश कर गए PM मोदी

Thu, 04 May 2017 09:17 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 May 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
haridwar public disappointed form pm modi
narendra modi

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने अपने व्यवहार से धाम में मौजूद लोगों के दिलों पर राज कर लिया। लेकिन पतंजलि योगपीठ रिसर्च सेंटर में पीएम मोदी हरिद्वार की जनता को निराश कर गए।

विज्ञापन


केदारनाथ धाम में भले ही बच्ची को पुचकारकर और मंदिर के बाहर कर्मचारी को मनाकर खुद अपने जूते उताकर पीएम मोदी ने वाहवाही बटोरी हो, लेकिन हरिद्वार के लोगों को बस निराशा ही हाथ लगी है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पतंजलि योगपीठ दौरे के मद्देनजर हरिद्वारवासियों को कुछ उम्मीदें भी थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जनता के मसलों पर कुछ नहीं बोले।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये थे बड़े मुद्दे...

haridwar public disappointed form pm modi
ganga river - फोटो : google

सबसे बड़ा मुद्दा गंगा की स्वच्छता का था। केंद्र सरकार गंगा की स्वच्छता को अपनी प्राथमिकता में शामिल बताते हुए नमामि गंगे जैसी महत्वपूर्ण योजना का शुभारंभ भी हरिद्वार से कर चुकी है। एक साल बीतने पर भी योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है।

नमामि गंगे के तहत कई सौ करोड़ की योजनाएं चलाई जानी प्रस्तावित हैं। विगत सात जुलाई 2016 को इन योजनाओं का शिलान्यास ऋषिकुल मैदान में किया गया था। मगर आज भी इन योजनाओं को जमीन पर उतरने का इंतजार है। बनारस में गंगा स्वच्छता को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं करने वाले मोदी क्या हरिद्वार में भी गंगा का दर्द समझ पाएंगे, इस पर सभी की निगाहें लगी हुई थी।

दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के सबसे महत्वपूर्ण आधार हाईवे की बदहाली का था। उत्तराखंड में ऑल वेदर जैसी महत्वपूर्ण योजना देने वाले नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के दौरान ऋषिकुल मैदान पर हुई सभा में घोषणा की थी कि वे उत्तराखंड राज्य को परवरिश के लिए गोद लेने आए हैं।
     
यहां चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है, पर राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत बद से बदतर है। चौड़ीकरण के नाम पर कई साल से काम चल रहा है, मगर हालात नहीं बदले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed