फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Panchayat elections For the first time BJP played a big role Uttarakhand news in hindi

Haridwar Panchayat elections: पहली बार भाजपा का बजा डंका, छह में से पांच ब्लॉक प्रमुख पदों पर जीत तय

Tue, 11 Oct 2022 03:03 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 11 Oct 2022 03:03 PM IST
सार

चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक बढ़त से जीत दर्ज करने वाले सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के खास मायने थे। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही पार्टी ने पंचायत चुनाव को बेहद गंभीरता से लिया। 

विज्ञापन
Haridwar Panchayat elections For the first time BJP played a big role Uttarakhand news in hindi
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहली बार भाजपा का डंका बजा है। जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर और ब्लॉक प्रमुख के छह में से पांच पदों पर भाजपा प्रत्याशियों को किसी प्रत्याशी ने चुनौती नहीं दी। इसके साथ ही इन सभी पदों पर भाजपा का परचम लहराना तय हो गया है।

विज्ञापन

 

पार्टी के प्रदर्शन से उत्साहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मेहनत और संगठन के चुनाव प्रबंधन में जुटे कार्यकर्ताओं की सक्रियता का परिणाम बताया है। 

विज्ञापन


सियासी जानकारों के मुताबिक, भाजपा के हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की जीत के खास मायने हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही पार्टी ने पंचायत चुनाव को बेहद गंभीरता से लिया। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों में जीत भाजपा के लिए सपने की तरह थी। राज्य बनने के बाद हुए पिछले सभी चुनाव में वह पीछे रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के लिए चुनाव के खास मायने
संगठन की कमान हाथों में आने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट की यह पहली चुनावी परीक्षा थी। चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक बढ़त से जीत दर्ज करने वाले सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के खास मायने थे। 

दरअसल, 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबसे बड़ा झटका हरिद्वार जिले में ही लगा था, जहां वह 11 में से आठ सीटें हार गई थीं। हार का हिसाब बराबर करने के लिए पंचायत चुनाव उसके पास एक अवसर था, जिसे वह भुनाने में कामयाब रही। चुनाव के ऐलान से पहले ही सीएम धामी ने सधी रणनीति के तहत हरिद्वार जिले के ग्रामीण इलाकों में दौरे किए और पार्टी ने मंडल और बूथों में अपने कार्यकर्ताओं को झोंक दिया। उसकी रणनीति के आगे कांग्रेस आसपास भी नहीं दिखी। 

 हरिद्वार के लिए सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने इन चुनावों को प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था। माहौल बनाने के लिए भाजपा मे दूसरे दलों के नेताओं को शामिल कराने से लेकर समर्थन जुटाने तक पार्टी ने कदम-कदम पर अपना दम दिखाने की कोशिश की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का मानना है कि चुनाव के नतीजों ने 2024 के लोकसभा चुनाव की पटकथा लिख दी।

निर्विरोध चुने जाएंगे ये भाजपा प्रत्याशी 
जिला पंचायत 
अध्यक्ष:  राजेंद्र सिंह उर्फ किरण चौधरी
उपाध्यक्ष:  अमित चौहान

ये भी पढ़ें...Dehradun:  सीएम धामी की तस्वीर पर हरीश रावत ने लिखा- वाह क्या अंदाज है! जानिए कांग्रेसियों को दी क्या नसीहत

इन भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय 
बहादराबाद       आशा नेगी
खानपुर           नीतेश कुमार
लक्सर           डॉ. हर्ष कुमार
रुड़की         राव लुबना
भगवानपुर      करुणा कर्णवाल 

\
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed