{"_id":"6336afece34f9008997404c1","slug":"haridwar-panchayat-chunav-ramesh-pokriyal-nishank-press-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar Panchayat Chunav: एतिहासिक बढ़त से भाजपा गदगद, बनाएगी जिला पंचायत का बोर्ड- निशंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar Panchayat Chunav: एतिहासिक बढ़त से भाजपा गदगद, बनाएगी जिला पंचायत का बोर्ड- निशंक
Fri, 30 Sep 2022 02:33 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 30 Sep 2022 02:33 PM IST
सार
देर शाम तक जिला पंचायत की 44 सीटों में से 26 सीटों के जो नतीजे आए हैं, उनमें सर्वाधिक 14 सीटें लेकर भाजपा फिलहाल सबसे आगे है।
विज्ञापन
रमेश पोखरियाल निशंक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार लोकसभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह हरिद्वार के इतिहास में पहली बार है कि पंचायतों में इनती बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चुनकर आए हैं। पार्टी ग्राम प्रधान से लेकर ब्लाक प्रमुख तक सभी को साथ लेकर चलेगी। निशंक ने कहा कि अब पार्टी जिला पंचायत का बोर्ड भी बनाएगी।
विज्ञापन
Panchayat Chunav: मतगणना के दौरान हरिद्वार-रुड़की में कार्यकर्ताओं ने किया पथराव, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा
विज्ञापन
बता दें कि देर शाम तक जिला पंचायत की 44 सीटों में से 26 सीटों के जो नतीजे आए हैं, उनमें सर्वाधिक 14 सीटें लेकर भाजपा फिलहाल सबसे आगे है। नौ सीटों के साथ बसपा उसे टक्कर दे रही है। दो सीटों पर कांग्रेस और एक पर आप ने जीत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
इस जीत ने भाजपा की विधानसभा चुनाव की हार के जख्म पर मरहम का काम किया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा 11 में से तीन सीटों पर सिमट गई थी, जबकि 2017 में उसने आठ सीटें जीतीं थीं। बकौल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, यह जीत 2024 के चुनाव के लिए संजीवनी का काम करेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मेहनत और काम को सराहते हुए उन्हें ये उपहार दिया है।