फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Youth reached hospital to sale his kidney for pay friend debt

ये कैसी मजबूरी: दोस्त से लिए पैसे नहीं लौटा पा रहा था युवक, कर्जा चुकाने के लिए किडनी बेचने पहुंचा अस्पताल

Mon, 05 Sep 2022 11:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Sep 2022 11:54 PM IST
सार

एक युवक जिला अस्पताल परिसर पहुंचा और एक कर्मचारी को बताया कि वह अपनी किडनी बेचना चाहता है। युवक की बात सुनकर अस्पताल कर्मचारियों के होश उड़ गए। उसे बाद में समझा-बुझा कर वापस भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Haridwar News: Youth reached hospital to sale his kidney for pay friend debt
किडनी बेचने अस्पताल पहुंचा युवक - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दोस्त से उधार लिए एक लाख रुपये नहीं लौटा पाने से परेशान एक युवक सोमवार को अपनी किडनी बेचने के लिए जिला अस्पताल पहुंच गया। युवक की बात सुनकर अस्पताल कर्मचारियों के होश उड़ गए। कर्मचारियों ने उसे समझाया कि शरीर के अंगों की खरीद फरोख्त अपराध है। इसके बाद युवक को अस्पताल से वापस भेजा गया। 

विज्ञापन


Covid Vaccination In Haridwar: एसडीएम ने मारा छापा, कोविड टीके के फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले दो सेंटर सील
विज्ञापन


सोमवार सुबह 11 बजे एक युवक जिला अस्पताल परिसर पहुंचा और एक कर्मचारी को बताया कि वह अपनी किडनी बेचना चाहता है। कर्मचारी ने उसे सीएमएस के स्टाफ कार्यालय में भेज दिया। वहां मौजूद कर्मचारियों को युवक ने बताया कि वह किडनी बेचना चाहता है। कुछ देर के लिए कर्मचारी समझ ही नहीं पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने जब उससे बातचीत की तो उसने बताया कि वह नैनीताल जिले के देवीधुरा का रहने वाला है। हरिद्वार सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। एक वर्ष पहले पिथौरागढ़ निवासी दोस्त से एक लाख रुपये उधार लिए थे जो अब तक नहीं चुकाए हैं।

सोमवार तक पैसे लौटाने का किया वादा

उसने बताया कि दोस्त रुपये मांग रहा है लेकिन उसके पास लौटाने इतनी जमा पूंजी नहीं है। अपनी किडनी बेचकर कर्ज चुकाना चाहता है। युवक ने बताया कि फैक्टरी में उसे 16 हजार रुपये मिलते हैं। किराया और अपने खर्चे पूरे नहीं हो पाते हैं। घर में पिता बेरोजगार और मां गृहिणी है। तीन भाई हैं जो दिल्ली में रहते हैं। युवक ने बताया कि दोस्त को सोमवार तक एक लाख रुपये लौटाने का वादा किया था। रुपये का इंतजाम नहीं होने के कारण वह अपनी किडनी बेचना चाहता है। 

अस्पताल में सीएमएस स्टाफ कार्यालय में एक युवक आया था। वह किडनी बेचने की बात कह रहा था। उसकी बात सुनकर सब चौंक गए। उसे समझाकर वापस भेज दिया गया। 
- डॉ. चंदन कुमार मिश्रा, कार्यवाहक सीएमएस जिला अस्पताल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed