फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: youth fire on the Village chief husband during Villagers meeting against cow slaughter

Haridwar: गोकशी के खिलाफ चल रही थी ग्रामीणों की बैठक, अचानक युवक ने प्रधान पति पर झोंका फायर, मची अफरा-तफरी

Sat, 22 Jul 2023 12:10 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 22 Jul 2023 12:10 AM IST
सार

देर रात बैठक में गोकशी का मामला सामने आने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए गांव में गोकशी बिल्कुल भी न होने देने को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों में विवाद हो गया। जिसके बाद युवक ने गोली चला दी।

विज्ञापन
Haridwar News:  youth fire on the Village chief husband  during Villagers meeting against cow slaughter
प्रधानपति पर चलाई गोली - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार में पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर कला में गोकशी के खिलाफ शुक्रवार की रात पहली बार बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बैठक की। बैठक के दौरान एक युवक ने तमंचे से ग्राम प्रधान के पति पर फायर झोंक दिया। गनीमत यह रही कि वह बाल-बाल बच गए। गोली चलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर कला में पुलिस ने एक घर में छापा मारकर गोकशी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। इस मामले को लेकर ग्रामीण शुक्रवार की रात बैठक में गोकशी का मामला सामने आने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए गांव में गोकशी बिल्कुल भी न होने देने को लेकर बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन


khatima News: खाना खाते समय हो गई कहासुनी, तो गुस्से में पिता ने बेटे को मार दी गोली, हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा कार्य करने वालों का बहिष्कार करने की तैयारी भी थी, लेकिन इसी बीच वहां ग्रामीणों में आपस में कहासुनी हो गई। गांव के ही रहने वाले एक युवक ने ग्राम प्रधान गुलनाज अंसारी के पति साजिद अंसारी पर तमंचे से गोली चला दी। सूचना मिलते ही पथरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश सिंह तनवार, फेरूपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र नेगी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed