फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar news: young man was murdered, body found in drain

हरिद्वार: युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या, नाले में पड़ा मिला शव

Wed, 27 Oct 2021 02:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 27 Oct 2021 02:41 PM IST
सार

इस्तकार की एककड गांव के नजदीक नाले के पास बीती रात गला रेत कर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
haridwar news: young man was murdered, body found in drain
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार के गांव एककड खुर्द में मंगलवार की रात एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नाले की पुलिया के नीचे से बरामद किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पंचनामा भर रात में ही उसे जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आंशका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी ढुलाई का कार्य करता था। 

विज्ञापन

 

पुलिस मामले की जांच में जुटी
गांव एककड खुर्द निवासी इस्तकार (उम्र 35) की गांव के नजदीक नाले के पास बीती रात गला रेत कर हत्या कर दी है। व्यक्ति के घर नहीं आने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों की तलाश के बाद व्यक्ति की बाइक गांव के नजदीक नाले पर खड़ी थी व व्यक्ति का शव पास ही पुलिया के नीचे पड़ा था। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पुलिया के नीचे से निकालने के बाद पंचनामे की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार का कहना है कि व्यक्ति का गला रेता गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


रुड़की रोडवेज के पास मिला शव, मृतक की जेब से मिला फोर्स का कार्ड

वहीं रुड़की रोडवेज के पास गंदे नाले से एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की जेब से एक आइकार्ड मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक फोर्स में तैनात है और राजस्थान का रहने वाला है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार की सुबह किसी ने रोडवेज के पास नाले में एक युवक का शव देखा और सूचना पुलिस को दी।

 

सूचना मिलते ही प्रशिक्षु सीओ अंकित कंडारी और सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर कपड़ों की तलाशी ली। जेब से से मिले पहचान पत्र से शव की पहचान कालूराम पुत्र मंगूराम निवासी नागौर राजस्थान के रूप में हुई। साथ ही जेब से मिले आइकार्ड के आधार पर पुलिस आशंका जता रही है कि मृतक जरनल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स का जवान हो सकता है।


 

स्थानीय पुलिस मामले में राजस्थान पुलिस से संपर्क कर रही है। उधर, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर सिविल अस्पताल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि पहचान पत्र और आइकार्ड के जरिए मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। प्रथमदृष्टया लग रहा है कि मृतक छुट्टी लेकर घर जा रहा था और बस से रोडवेज पर पहुंचा होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed