फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Waiting List in long distance train crosses 100 by November Due To Festival Season

Haridwar: बाहरी राज्यों में जाने वाले यात्री ध्यान दें, लंबी दूरी की इन ट्रेनों में नंवबर तक वेटिंग 100 के पार

Wed, 25 Oct 2023 07:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Oct 2023 07:37 PM IST
सार

दिवाली और छठ में त्योहार के दौरान सब अपने घरों के लिए जाते हैं। ऐसे में त्योहारों के चलते एक महीने पहले से ही ट्रेन में बुकिंग करवानी शुरू कर दी गई थी। जिससे, नवंबर माह तक लंबी दूरी की ट्रेन में वेटिंग 100 के पार पहुंच गई है।

विज्ञापन
Haridwar News Waiting List in long distance train crosses 100 by November Due To Festival Season
ट्रेन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

त्योहारी सीजन की शुरुआत होते ही लंबी दूरी की रेलगाड़ियों में बुकिंग तेजी से बढ़ने लगी है। दीपावली और छठ को लेकर पहले ही विभिन्न ट्रेनों में बुकिंग के चलते वेटिंग नवंबर तक पहुंच गई है। कई ट्रेनों में दिसंबर तक भी राहत नहीं नजर आ रही है।

विज्ञापन


हरिद्वार जनपद में सिडकुल, बहादराबाद, पुराना औद्योगिक क्षेत्र, भगवानपुर में डेढ़ हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं। इन इकाइयों में बिहार, पश्चिम बंगाल, यूपी के शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, हरदोई, पीलीभीत, बदायूं, मथुरा, लखनऊ, इलाहाबाद आदि जगहों के लोग काम करते हैं। दिवाली और छठ में त्योहार के दौरान सब अपने घरों के लिए जाते हैं।
विज्ञापन

Uttarakhand: 27 को नहीं होगा कोटद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन, रेलवे बोर्ड ने किया स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र संपन्न होने के बाद अब दीपावली, धनतेरस और फिर उसके बाद छठ का पर्व होगा। त्योहारों के चलते एक महीने पहले से ही ट्रेन में बुकिंग करवानी शुरू कर दी गई थी। जिससे, नवंबर माह तक लंबी दूरी की ट्रेन में वेटिंग 100 के पार पहुंच गई है। ऐसे में एक टिकट के कंफर्म होने के लिए यात्री को परेशान होना पड़ सकता है।

इन ट्रेन में हैं इतनी वेटिंग

रेलवे के मुताबिक, उपासना एक्सप्रेस में नवंबर तक 350 से अधिक वेटिंग है। दून हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस और दून-गोरखपुर एक्सप्रेस में नवंबर तक 209 वेटिंग है। उत्कल एक्सप्रेस में 100 वेटिंग और दिसंबर तक राहत नहीं है। देहरादून जनता एक्सप्रेस में नवंबर तक 80 वेटिंग है। योगा एक्सप्रेस में वेटिंग 100 के पार है। जनवरी तक भी राहत नहीं है।

वेटिंग की स्थिति को देखते हुए त्योहारों पर ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया जाएगा। साथ ही त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने को लेकर मुख्यालय को पत्र भेजा जाएगा।
- सुधीर कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद रेल मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed