फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Violation of code of conduct by protesting case registered against 150 including BJP MLA

Haridwar: धरना देकर किया आचार संहिता का उल्लंघन, भाजपा विधायक सहित 150 पर मुकदमा दर्ज

Sun, 24 Mar 2024 11:20 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Mar 2024 11:20 AM IST
सार

Haridwar News: ज्वालापुर में सड़क पर रखे सामान को हटाने को लेकर दुकानदार और बाइक सवारी के बीच कहां सुनी हो गई थी। इसके बाद मामला मारपीट में तब्दील हो गया था। जिसके बाद भाजपा विधायक समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे थे।

विज्ञापन
Haridwar News Violation of code of conduct by protesting case registered against 150 including BJP MLA
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए चार लोगों को छोड़ने की मांग को लेकर और एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में धरना देकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने के मामले का चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा विधायक आदेश चौहान और भाजपा पदाधिकारियों सहित 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से लोगों की पहचान करनी शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को ज्वालापुर में सड़क पर रखे सामान को हटाने को लेकर दुकानदार और बाइक सवार के बीच कहां सुनी हो गई थी। इसके बाद मामला मारपीट में तब्दील हो गया। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस मारपीट करने के मामले में दुकानदार सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई थी और चारों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया था। इस बीच रानीपुर से भाजपा विधायक आदेश चौहान समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे थे। उन्होंने कोतवाली में चारों को छोड़ने की बात कही थी। इस बीच कार्यकर्ता कोतवाली परिसर में ही कार्यालय में बैठ गए। पुलिस चारों लोगों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाने लगी थी, तब विधायक भी ऑटो में बैठकर उनके साथ चल दिए थे।
विज्ञापन



Uttarakhand : धामी सरकार के दो साल पूरे...मुख्यमंत्री ने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में ले जाने पर वहां पहुंचे और अस्पताल में ही विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की।

इस मामले के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। चुनाव आयोग ने इसका संज्ञान लिया, जिसके बाद नगर कोतवाली में भाजपा विधायक सहित 150 लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed