फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami paid tribute to Bhagat Singh Rajguru and Sukhdev on the completion of his 2-year tenure Uttarakhand

Uttarakhand : धामी सरकार के दो साल पूरे...मुख्यमंत्री ने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

Sat, 23 Mar 2024 01:39 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 23 Mar 2024 01:39 PM IST
सार

धामी सरकार के दो साल पूरे होने पर 19 सांगठनिक जिलों में प्रेस वार्ताएं व गोष्ठियां की जानी है। शनिवार को भाजपा महानगर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
CM Dhami paid tribute to Bhagat Singh Rajguru and Sukhdev on the completion of his 2-year tenure Uttarakhand
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धामी सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर गोष्ठी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देहरादून भाजपा महानगर के द्वारा आयोजित गोष्ठी में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


दो साल का कार्यकाल पूरा करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां सामने रखीं। उन्होंने कहा कि इन दो वर्षों में उनकी सरकार ने चुनौतियां का डटकर मुकाबला किया और बेरोजगारों, महिलाओं और देवभूमि के हित में सख्त फैसले लिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि नकल रोकने के लिए जहां कानून बनाया, वहीं भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाए। इसका नतीजा यह है कि लोक सेवा आयोग में 22 वर्षों में इतनी भर्ती नहीं हुई, जितनी पिछले ढाई साल में हुई। उन्होंने मीडिया के सामने आंकड़े रखे कि लोक सेवा आयोग से 22 वर्षों में 6859 युवाओं को नौकरी मिली, जबकि ढाई वर्ष में 7600 की नियुक्तियां हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीएम ने कहा कि हमने जनता से चुनाव में जितने भी वादे किए, उन्हें पूरा किया। पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी उपस्थित थे।

चुनौतियों से पार पाया

सीएम ने कहा कि दो साल के कार्यकाल में कई चुनौतियां भी सामने आईं। जोशीमठ भू-धंसाव, सिलक्यारा टनल हादसा हुआ। इन चुनौतियों से निपटने में हमें सफलता मिली। हमने सख्त निर्णय लिए और सख्त कानून बनाए।

यूसीसी बनाया, जल्द लागू करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी कानून बनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। राष्ट्रपति से विधेयक को मंजूरी मिल गई है। कानून को लागू करने के लिए एक कमेटी बना दी है। यह कमेटी जल्द अपना काम पूरा करेगी और यूसीसी को लागू करेंगे। यूसीसी लागू होने के साथ बहुत से लोगों के संदेह भी दूर हो जाएंगे। यह कानून सभी के भले के लिए है। महिलाओं का सशक्तिकरण होगा।

नकल, धर्मांतरण और दंगई से निपटने के लिए बनाए सख्त कानून

सीएम ने कहा कि वर्षों से नकल का अपराध हो रहा था। प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं इसे हो रहे इस धोखे के खिलाफ हमारी सबसे सख्त कानून लाई। देवभूमि की अलग पहचान है। हमने धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनाया। अराजक तत्वों और दंगई से निपटने के लिए दंगारोधी कानून भी बना दिया।

महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति में आगे बढ़ने की ललक है। राज्य सरकार ने उन्हें सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिए कानून बनाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed