{"_id":"69cea71750e83164af0644ec","slug":"haridwar-news-villager-found-dead-in-room-under-suspicious-circumstances-wife-accused-of-murder-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मृत मिला ग्रामीण, पत्नी पर हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मृत मिला ग्रामीण, पत्नी पर हत्या करने का आरोप
Thu, 02 Apr 2026 10:59 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/लालढांग
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/लालढांग
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:59 PM IST
सार
एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ कोतवाली हुंचकर सूचना दी कि उसके पति अचेत अवस्था में पड़े मिले। जहर खाने के संकेत मिले और उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, भाइयों ने उसकी पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लाहड़पुर में एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर जहर खाने की आशंका जताते हुए सूचना दी। मृतक ग्रामीण के भाइयों ने उसकी पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण सामने आ पाएगा। फिलहाल पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को ग्राम लाहड़पुर निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ कोतवाली श्यामपुर पहुंचकर सूचना दी कि उसके पति बबलू (48) रात को किसी बात से नाराज होकर अलग कमरे में सो गए थे। सुबह देर तक न उठने पर जब वह कमरे में गई तो पति अचेत अवस्था में पड़े मिले। जहर खाने के संकेत मिले और उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
Haridwar News: स्कूटी सवार को कुचलने के मामले में चालक सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
शव को मोर्चरी में भिजवाते हुए फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। वहीं, मृतक के भाइयों ने आरोप लगाया कि बबलू की हत्या उसकी पत्नी ने की है। इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण सामने आ पाएगा। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा।