{"_id":"696a32bcb31878bebe0a8065","slug":"haridwar-news-vigilance-arrested-dso-shyam-arya-and-another-person-red-handed-while-accepting-bribe-2026-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जिलापूर्ति अधिकारी और पीए 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जिलापूर्ति अधिकारी और पीए 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Fri, 16 Jan 2026 06:17 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 16 Jan 2026 06:17 PM IST
सार
डीएसओ श्याम आर्य समेत दो लोगों को 50,000 की रिश्वत लेते समय पकड़ा गया। विजिलेंस टीम मामले में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को हरिद्वार के जिलापूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके निजी सहायक (पीए) गौरव शर्मा को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कई घंटों तक दोनों से कार्यालय में ही पूछताछ की गई। इसके बाद दोनों को टीम अपने साथ देहरादून ले गई।
विज्ञापन
विजिलेंस के मुताबिक, जिलापूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और निजी सहायक गौरव शर्मा एक राशन डीलर से विभागीय कार्य में अनुकूल कार्रवाई कराने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। राशन डीलर ने पहले तो रिश्वत देने के लिए हामी भर दी, लेकिन बाद में उसने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की ठानी। राशन डीलर ने इसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान से की, जिसकी गोपनीय जांच की गई। प्रथमदृष्टया मामला सही मिलने पर आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को योजना के मुताबिक राशन डीलर रिश्वत की रकम लेकर डीएसओ कार्यालय पहुंचा। जैसे ही रिश्वत की रकम दी गई, वैसे ही सतर्कता टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
डीएसओ की गाड़ी का चालक भूमिगत
कार्रवाई के बाद डीएसओ की सरकारी गाड़ी का चालक अचानक गायब हो गया। बताया गया कि वाहन की चाबी उसी के पास थी और गाड़ी में कुछ अहम कागजात रखे होने की चर्चा है। विजिलेंस की टीम देर रात तक चालक का पता लगाने में जुटी रही। तहसील परिसर में विजिलेंस की कार्रवाई की सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और देर रात तक जांच पड़ताल चलती रही।
Ankita Bhandari Case: उर्मिला सनावर ने कोर्ट में जमा कराया अपना मोबाइल, नहीं पहुंचे पूर्व विधायक सुरेश राठौर