फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya took blessings from Jagadguru Rajarajeshwara Ashram

हरिद्वार: यूपी के डिप्टी सीएम ने जगद्गुरु राजराजेश्वराश्रम से लिया आशीर्वाद, कहा- मैदान से पहाड़ तक लहराएगा भगवा

Thu, 09 Dec 2021 09:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 09 Dec 2021 09:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैदान से लेकर पहाड़ तक संतों के आशीर्वाद से भगवा लहराएगा। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा को 300 से अधिक सीट मिलेंगी। उत्तराखंड में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
Haridwar News: UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya took blessings from Jagadguru Rajarajeshwara Ashram
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि साधु संत सनातन धर्म की ध्वजा के वाहक हैं। संत निर्मल ह्दय के होते हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लेकर वह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम को शॉल एवं रुद्राक्ष की माला भेंट की

कनखल स्थित जगद्गुुरु आश्रम पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। महाराज श्री ने भी डिप्टी सीएम को शॉल एवं रुद्राक्ष की माला भेंट की। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वामी जी महान संत हैं। महाराज श्री किसी भी प्रकार की भव्यता से दूर रहते हैं। हर समय समाज की चिंता में लगे रहते हैं। ऐसे संत से मिलना उनका सौभाग्य है। वह काफी समय से मिल नहीं पाए थे। इसलिए गुरुवार को महाराज श्री से मिलने के लिए पहुंचे और आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संतों का आशीर्वाद हर संकट का समाधान करता है। साधु-संत गृहस्थ जीवन और अपने परिवार का त्याग कर जीव जगत के कल्याण एवं सेवा में जीवन पर्यंत योगदान देते हैं। महाराज श्री के आशीर्वाद से 2022 के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को विजयश्री प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड भंग कर संतों व तीर्थ पुरोहितों का आदर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही साधु-संतों व तीर्थ पुरोहितों और भारतीय सभ्यता का आदर सत्कार करती है। उनके हितों के लिए हमेशा संघर्ष भी करती है। ताकि उन पर कोई आंच न आए। इस दौरान देवबंद के विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह, अभिषेक कौशिक, जितेंद्र सिंह, विमल कुमार, संजय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

 

संतों से आशीर्वाद से भाजपा को यूपी में मिलेंगी 300 से ज्यादा सीट, उत्तराखंड में बनेगी सरकार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैदान से लेकर पहाड़ तक संतों के आशीर्वाद से भगवा लहराएगा। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा को 300 से अधिक सीट मिलेंगी। उत्तराखंड में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

धर्मनगरी में संतों का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और रिकार्ड सीटों से जीतेगी भी। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखते रहें, लेकिन यूपी में 300 से ज्यादा सीटों के साथ दोबारा से भाजपा सरकार बनने जा रही है।

विधानसभा चुनाव के मुद्दों, बीजेपी सरकार की उपलब्धियों और चुनाव से जुड़े कई मुद्दों पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की जनता को धार्मिक यात्राओं व फ्री बिजली, पानी देने जैसे वायदे कर रही है। मगर जहां आप की सरकार है उस दिल्ली में आज भी बरसात होते ही सड़कों पर नाव चलाकर लोगों को पार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यूपी में इस समय गुंडागर्दी पूरी तरह से खत्म है। जो भी गुंडागर्दी करता है। उसका हाल सबको मालूम है।

उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों के लिए सब कुछ करने को तैयार थी, है और रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को गुमराह करने वाले विपक्षी दलों को बेरोजगार कर दिया है। किसानों के नाम पर राजनीतिक दुकान चलाने वालों को आज रात नींद नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि हम न अब 2022 में हारेंगे और न 2024 मेें। हमको जनता पर भरोसा है। 2022 में फिर कमल खिलाना है। भारत को विश्व गुरु बनाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed