{"_id":"60982fca3bb1f72c57022cf9","slug":"haridwar-news-two-missing-children-dead-body-found-in-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में सनसनी: कार में मिले तीन दिन पहले घर के बाहर से लापता हुए दो बच्चों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में सनसनी: कार में मिले तीन दिन पहले घर के बाहर से लापता हुए दो बच्चों के शव
Mon, 10 May 2021 12:27 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 10 May 2021 12:27 AM IST
सार
विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में तीन दिन पहले घर के बाहर खेलते समय लापता हुए दो मासूम बच्चों के शव पड़ोस में खड़ी कार में मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर महदूद निवासी कुरबान ने शनिवार को तहरीर देकर बताया था कि शुक्रवार सुबह 10 बजे उनका बेटा अरहान (7) और भतीजा फरहान (8) घर के बाहर बाहर खेल रहे थे।
विज्ञापन
दोपहर तक दोनों खेलकर घर नहीं लौटे तो उन्होंने आसपास उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शिकायत के आधार पर रानीपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
रविवार रात 10.45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बच्चों के शव घर के बगल में खड़ी एक कार की पिछली सीट पर पड़े हैं। इसके बाद कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को भी बुलाया गया। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम कार की खिड़कियों और दरवाजों पर लगे हाथों के निशानों से सुराग जुटाने के प्रयास में जुटी है।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसकी जांच की जा रही है कि बच्चे किस तरह कार में पहुंचे और उसमें बंद हो गए। वहीं, बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग उन्हें सांत्वना देने में जुटे हैं। एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं।