फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Two minor girls insisted on marriage after Love Affair matter reached the police

अजब-गजब: पहले दोस्ती, फिर प्यार...शादी की जिद पर अड़ीं दो नाबालिग लड़कियां, पुलिस तक पहुंचा मामला

Thu, 06 Jun 2024 06:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Jun 2024 06:58 PM IST
सार

एक किशोरी कुछ समय पहले परिवार के साथ पिरान कलियर गई थी, जहां उसकी मुलाकात सहारनपुर की एक लड़की से हुई। इसके बाद दोनों ने पहले दोस्ती हुई फिर प्यार हो गया।

विज्ञापन
Haridwar News Two minor girls insisted on marriage after Love Affair matter reached the police
दो नाबालिग लड़कियों को आपस में हुआ प्यार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली में सब उस वक्त हैरान रह गए जब दो नाबालिग लड़कियां आपस में शादी करने को लेकर पहुंचीं और जिद पर अड़ गईं। दोनों ने पुलिस से शादी की अनुमति देने की मांग की। पुलिस ने दोनों के परिजनों से संपर्क कर कोतवाली बुलाया और समझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन

ज्वालापुर के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी कुछ समय पहले परिवार के साथ पिरान कलियर गई थी, जहां उसकी मुलाकात सहारनपुर की एक लड़की से हुई। दोनों नाबालिग लड़कियों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। फोन पर मैसेज व कॉल के जरिये बातें होने लगी। सहारनपुर की किशोरी बृहस्पतिवार को शहर पहुंची और अपनी दोस्त के साथ ज्वालापुर कोतवाली पहुंच गई।

Dehradun: खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर कारोबारी के घर में घुसे बदमाश, परिवार को बंधक बनाकर की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने अफसरों से कहा, वह एक-दूसरे से बहुत प्यार करती हैं और एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकती। आपस में शादी करना चाहती हैं और इसकी अनुमति दी जाए। पुलिस ने तुरंत दोनों के परिजनों को कोतवाली बुलाया और दोनों किशोरियों को समझाया। तब वह मानीं और परिजनों के साथ लौट गईं कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार का कहना है कि दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed