फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Three days Divya Adhyatm Mahotsav Starts many big personalities including Mohan Bhagwat gathered

Haridwar: तीन दिवसीय दिव्य अध्यात्म महोत्सव शुरू, मोहन भागवत और बाबा रामदेव समेत जुटी कई बड़ी हस्तियां

Sun, 24 Dec 2023 11:35 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Dec 2023 11:35 AM IST
सार

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज के पीठ पर विराजमान हुए 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस उपलक्ष्य में हरिहर आश्रम में भव्य आयोजन किए गए हैं।

विज्ञापन
Haridwar News Three days Divya Adhyatm Mahotsav Starts many big personalities including Mohan Bhagwat gathered
हरिद्वार में दिव्य अध्यात्म महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में कनखल के हरिहर आश्रम में आज रविवार से तीन दिवसीय दिव्य अध्यात्म महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव के उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद मुनि, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक समेत बड़ी संख्या में संत और कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई हैं। 

विज्ञापन


Haridwar: धर्मसभा के लिए पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, मृत्युंजय मंडपम में संतों के सान्निध्य में होगा आयोजन
विज्ञापन


जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज के पीठ पर विराजमान हुए 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस उपलक्ष्य में हरिहर आश्रम में भव्य आयोजन किए गए हैं। सुबह विशेष पूजा अर्चना भी की गई। देर शाम महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का अभिनय करने वाले अभिनेता नितीश भारद्वाज की ओर से चक्रव्यू का मंचन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहन भागवत ने कहा कि हम आज विश्व कल्याण के साथ भय मुक्त कामना की कल्पना करते हैं। सृष्टि का कल्याण केवल सनातन में है। ज्ञान भाषण से आचरण नहीं आता है।अगर एक शब्द का भी आचरण कर लिया जाए तो दुनिया में परिवर्तन आ सकता है। भगवान श्री राम इसलिए पुरुषोत्तम नहीं कहलाए, इसके लिए उन्होंने मर्यादाओं का पालन किया। कहा कि अगर हम अपना जीवन बदले तो दुनिया में बदलाव आएगा और भारत फिर से विश्वगुरु बनेगा। अकेला सनातन कल्याणकारी सनातन वर्ण का पालन करें तो दुनिया का भला होगा और हमारा भी भला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed