{"_id":"608c0a228ebc3e8dbd7bb809","slug":"haridwar-news-special-teams-will-stop-black-marketing-of-remdesivir-injection","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: स्पेशल टीमें रोकेंगी रेमडेसिविर की कालाबाजारी, पकड़े जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: स्पेशल टीमें रोकेंगी रेमडेसिविर की कालाबाजारी, पकड़े जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
Fri, 30 Apr 2021 07:20 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 30 Apr 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
रेमडेसिविर की खेप पकड़ने पहुुंची टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में जीवनरक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने की जिम्मेदारी अब स्पेशल टीमों को दी गई है। इसके लिए एसएसपी ने कई टीमों का गठन किया है, जिसमें सर्विलांस और क्राइम इन्वेस्टिगेशन (सीआईयू) के जवान लगाए गए हैं। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कई दवाओं की जमकर कालाबाजारी हो रही है। लोग मुंहमांगे दामों पर दवाओं को खरीदकर अपनों को बचाने की जुगत में जुटे हैं। कोई मकान को गिरवी रखकर तो कोई गहनों को बेचकर बस यही चाह रहा है कि उसके परिवार के लोग सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
उत्तराखंड: 24 घंटे में रिकॉर्ड 122 मरीजों की मौत, 5654 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 55 हजार पार
विज्ञापन
इन सबके बीच कई दवाओं की कालाबाजारी भी हो रही है। खासकर रेमडेसिविर इंजेक्शन और फेबीफ्लू की भारी किल्लत है। ऐसे में एसएसपी ने कालाबाजारी रोकने के लिए कई टीमों का गठन किया।
कोरोना के कारण: हरिद्वार में पंचायती अखाड़ा निरंजनी के दो संतों का निधन, अब तक नौ की गई जान
इनमें सर्विलांस और सीआईयू के जवानों को लगाया गया है। ये टीमें दवा उत्पादक कंपनियों के साथ ही अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों के बारे में सभी जानकारियां एकत्र करेंगी। इसके साथ ही एसएसपी को प्रतिदिन अपनी दिनभर की कार्रवाई की रिपोर्ट भी देंगी।
दिल्ली पुलिस ने उत्तराखंड में पकड़ी नकली रेमडेसिविर बनाने वाली फैक्टरी, हरिद्वार - रुड़की और कोटद्वार में की छानबीन, तस्वीरें
एलआईयू भी रख रही निगाह
रेमडेसिविर की कालाबाजारी को लेकर एलआईयूू को भी सक्रिय किया गया है। एलआईयू के इंस्पेक्टर और दरोगा भी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित मेडिकल स्टोरों और अस्पतालों पर नजर रखे हुए हैं।
रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसलिए कई टीमों का गठन किया गया है। जो भी इंजेक्शन की कालाबाजारी करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसएसपी, हरिद्वार