फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news : Niranjani Akhara corona positive Two Saints Died

कोरोना के कारण: हरिद्वार में पंचायती अखाड़ा निरंजनी के दो संतों का निधन, अब तक नौ की गई जान

Fri, 30 Apr 2021 06:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Apr 2021 06:54 PM IST
सार

  • शुक्रवार को संत सोमनाथ गिरि (50) ने बाबा बर्फानी कोविड अस्पताल और संत अजय गिरि ने ऋषिकेश एम्स में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news : Niranjani Akhara corona positive Two Saints Died
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के दो कोरोना संक्रमित संतों का शुक्रवार को निधन हो गया। संत सोमनाथ गिरि (50) ने बाबा बर्फानी कोविड अस्पताल और संत अजय गिरि ने ऋषिकेश एम्स में अंतिम सांस ली। संत सोमनाथ को 15 दिन पहले और संत अजय गिरी को दस दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने दोनों संतों के निधन की पुष्टि की है।

विज्ञापन


हरिद्वार कुंभ 2021 : इस बार का चर्चा में रहा कुंभ, समापन से पहले ही अखाड़ा परिषद हो गई थी दो फाड़

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले निरंजनी अखाड़े के एक महामंडलेश्वर, दो श्रीमहंतों और एक महिला संत की मौत हो चुकी है। जबकि तीन बैरागी अखाड़े के संतों का निधन हुआ। ऐसे में कुंभ के बाद से अब तक नौ संतों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने बढ़ाया कोविड संक्रमितों का हौसला

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि सभी देशवासी केंद्र सरकार और राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें। कोरोना संक्रमितों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से ज्यादा घबराने की आवश्यकता नहीं है। वे खुद कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हुए हैं।

उन्होंने कहा कि दवा के साथ कोविड नियमों का पालन करते हुए नियमित रूप से योग और प्राणायाम करें। जिस तरह लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वह किसी आपदा से कम नही है। इसलिए उचित यही है कि सरकार और प्रशासन की अपील को मानें और अधिक आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें। नियमों का पालन करते हुए मास्क लगाएं, दो गज की दूरी का ध्यान रखें।

मिलजुल कर ही किसी भी महामारी को हराया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं कोरोना पॉजिटिव होते हुए जिस तरह से स्वास्थ्य व्यवस्था को संभाल रहे हैं वह प्रशंसनीय है। देश की सभी राज्य सरकारों को कोरोना संक्रमण को देखते हुए चिकित्सा व्यवस्था को बढ़ाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed