फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Police Saved Arjun Award winner Deepak Hooda from drowning in Ganga

Haridwar: खिलाड़ी दीपक हुड्डा को गंगा में डूबने से बचाया, पुलिस के दावे को किया खारिज, फिर कहा- मैं ही था

Thu, 24 Jul 2025 12:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Jul 2025 12:55 PM IST
सार

हरकी पैड़ी क्षेत्र में पानी के तेज बहाव की चपेट में आए एक यात्री को घाट पर मौजूद 40वीं वाहिनी पीएसी की आपदा राहत टीम ने सकुशल बचा लिया।

विज्ञापन
Haridwar News Police Saved Arjun Award winner Deepak Hooda from drowning in Ganga
खिलाड़ी को बचाती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गंगा में बह रहे युवक को बचाकर बुधवार को उत्तराखंड पुलिस ने दावा किया कि भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा को बहने से बचाया गया है। खबर चौतरफा फैली तो खुद हुड्डा ने पहले तो पुलिस के इस दावे को खारिज कर दिया। लेकिन करीब ढाई घंटे बाद मीडियाकर्मियों के आगे कबूला कि वह ही नदी में गिर गए थे।

विज्ञापन


दरअसल, हरकी पैड़ी क्षेत्र में पानी के तेज बहाव की चपेट में आए एक यात्री को घाट पर मौजूद 40वीं वाहिनी पीएसी की आपदा राहत टीम ने सकुशल बचा लिया। 40वीं वाहिनी पीएसी द्वारा जारी सूचना के अनुसार अर्जुन अवॉर्डी दीपक हुड्डा बुधवार दोपहर करीब तीन बजे कांवड़ लेने हरिद्वार आए थे। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह तेज बहाव की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


Haridwar: मिर्गी के दौरे से तड़फ रहे शिवभक्त को देख SSP ने रुकवाया काफिला, भिजवाया जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

उन्हें बहते देख श्रद्धालुओं ने शोर मचाया, जिसके बाद पीएसी की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कुछ ही मिनटों में उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उत्तराखंड पुलिस ने इस बचाव अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर लिखा भी कि हुड्डा ने इसके लिए आभार जताया है। लेकिन दावों की इस कबड्डी में आखिरकार हुड्डा खुद ही चित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed