फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: lover Done fatal attack on girlfriend by iron rod and left her half dead

Haridwar: सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका पर किया जानलेवा हमला, सरिये से लगातार किए कई वार, अधमरा कर हुआ फरार

Sun, 04 Dec 2022 09:56 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Dec 2022 09:56 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार की रात दोनों में किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। मृदुल ने मारपीट शुरू कर दी। सरिये से रेनू पर एक के बाद एक कई वार कर लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन
Haridwar News: lover Done fatal attack on girlfriend by iron rod and left her half dead
प्रेमिका पर हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक सरफिरे प्रेमी ने विवाहिता प्रेमिका पर सरिये से जानलेवा हमला कर दिया। एक के बाद एक कई वार कर महिला को अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल भिजवाया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रेनू मिश्रा (30) ग्राम रौतापुर कला खुद्दार जिला शाहजहांपुर सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करती है। जबकि मृदुल कुमार निवासी ग्राम रौतापुर कला खुद्दार जिला शाहजहांपुर भी वहीं नौकरी करता है। रेनू शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। दोनों सिडकुल क्षेत्र में किराये के मकान में अलग-अलग रहते हैं। महिला का पति भी एक फैक्टरी में कार्यरत है।
विज्ञापन


Rudrapur : जिला अस्पताल पर फिर लगा दाग, डॉक्टर पर गर्भवती वकील का नशे में ऑपरेशन करने का आरोप, नवजात की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार की रात दोनों में किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। मृदुल ने मारपीट शुरू कर दी। सरिये से रेनू पर एक के बाद एक कई वार कर लहूलुहान कर दिया। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि कुछ दिन से महिला उसका फोन नहीं उठा रही थी। इस बात को लेकर वह नाराज था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

गले पर भी धारदार हथियार के निशान
पुलिस का कहना है कि महिला के गले पर भी 11 घाव हैं। आशंका जताई जा रही है आरोपी गले पर किसी धारदार हथियार से वार किए हैं। 

अंतिम बयान के लिए एसडीएम को बुलाया
महिला की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एसडीएम सदर को अंतिम बयान दर्ज सूचित कर दिया है। फिलहाल महिला की हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed