फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Kanwariya vehicle collided with bike three including father and one year old daughter died

Haridwar: कांवड़ियों के वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और एक साल की बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत

Wed, 12 Jul 2023 04:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 12 Jul 2023 04:08 PM IST
सार

Haridwar Accident News: चार लोग बाइक पर सावर होकर बिजनौर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान एक कांवड़ियों के छाेटा हाथी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीन की मौत हो गई।

विज्ञापन
Haridwar News Kanwariya vehicle collided with bike three including father and one year old daughter died
सांकेतिक फोटो

विस्तार

दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर शंकराचार्य चौक के पास दर्दनाक हादसा हो गया। डाक कांवड़ियों के वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता और बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक सवार युवक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने डाक कांवड़ियों के वाहन को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में दरकते पहाड़: मानसून आते ही थम गई रफ्तार, अब तक 1500 से अधिक सड़कें हुईं बंद, सात पुल क्षतिग्रस्त
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रोहित कुमार(30) निवासी ग्राम फीना चांदपुर बिजनौर, उसकी पत्नी पूजा और एक साल की बेटी माही और नॉनी उर्फ पुष्पेन्द्र(22) पुत्र चरण सिंह निवासी अहमदपुर निंगू नगला छजलेट मुरादाबाद सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करते थे और रावली महदूद में किराए के मकान में रह रहे थे। मंगलवार की देर रात वे मोटरसाइकिल से बिजनौर की तरफ लौट रहे थे। जैसे ही वह शंकराचार्य चौक के पास पहुंचे डाक कांवड़ियों के छोटा हाथी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने से चारों लोग नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने नॉनी उर्फ पुष्पेंद्र, रोहित और माही को मृत घोषित कर दिया। जबकि पूजा का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed