फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Hindu Girl was filed Rape FIR on boy and now requested to offer Namaz with him

Haridwar: नया खुलासा...जिस दोस्त पर दर्ज कराई थी दुष्कर्म की FIR, अब उसी के साथ नमाज पढ़ने की लगाई गुहार

Fri, 12 May 2023 03:00 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 May 2023 03:00 AM IST
सार

बात दें कि हिंदू युवती और हरिद्वार के एक गांव के रहने वाले मुस्लिम युवक फरमान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पिरान कलियर में नमाज पढ़ने और उन्हें सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन
Haridwar News Hindu Girl was filed Rape FIR on boy and now  requested to offer Namaz with him
युवती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाईकोर्ट से हिंदू युवती को पिरान कलियर में नमाज अदा करने की अनुमति मिलने के बाद मामले में नया खुलासा हुआ है। जिस मित्र के साथ युवती ने नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी है, उसी के खिलाफ वह करीब छह माह पूर्व दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज करवा चुकी है। वहीं, मामले में प्रशासन और पुलिस हाईकोर्ट का आदेश मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के नीमच की रहने वाली 22 वर्षीय हिंदू युवती और हरिद्वार के एक गांव के रहने वाले मुस्लिम युवक फरमान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पिरान कलियर में नमाज पढ़ने और उन्हें सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


Uttarakhand: हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश की हिंदू युवती को दी दरगाह में नमाज पढ़ने की अनुमति, पढ़ें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट ने उन्हें अनुमति देते हुए हरिद्वार के जिलाधिकारी और एसएसपी को दोनों को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात हरिद्वार के एक बड़े संस्थान में काम करने के दौरान हुई थी।

सूत्रों की मानें युवक पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है। दोनों काफी समय तक साथ रहे। बाद में फिर दोनों अलग हो गए। बाद में युवती ने फरमान के खिलाफ पिरान कलियर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच रुड़की में चल रही है।

दरगाह में सुरक्षा को लेकर नहीं कोई खतरा

दरगाह साबिर पाक के सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी कुद्दुसी का कहना है कि दरगाहों में सभी धर्मों के लोग आते हैं। यहां कोई भेदभाव नहीं होता है। न ही यहां सुरक्षा को लेकर कोई खतरा है। किसी पर रोक लगाना या यह कहना कि इबादत करने में खतरा है, यह सरासर गलत है।

यहां न ही किसी अनुमति और न सुरक्षा की जरूरत है। विश्व से दरगाह साबिर पाक में सभी धर्मों के अकीदतमंद आते हैं। दरगाहों पर किसी से किसी का धर्म नहीं पूछा जाता। कोई भी इंसान बिना किसी डर के यहां आकर इबादत करने के लिए स्वतंत्र है।
 

अभी न्यायालय के आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। आदेश प्राप्त होते ही निश्चित तौर पर उसका पालन कराया जाएगा।
- विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी

हाईकोर्ट का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश मिलने के बाद ही इस मामले में आगे कुछ कहा जा सकेगा।
-पल्लवी त्यागी, सीओ रुड़की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed