फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar news: Harish Rawat revolves around of SIDCUL against harassment of employees

कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ हरीश रावत ने की सिडकुल की परिक्रमा, कहा - भाजपा के शब्दकोष में मजदूर नहीं

Sat, 17 Oct 2020 08:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 17 Oct 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
Haridwar news: Harish Rawat revolves around of SIDCUL against harassment of employees
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों के शब्दकोष में मजदूर शब्द ही नहीं है। यह पूंजीपतियों की पैरोकार सरकार है। यही कारण है कि आज तमाम औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। 
विज्ञापन


यह बात उन्होंने सिडकुल परिक्रमा करने के बाद कही। शनिवार को हरीश रावत कार्यकर्ताओं के साथ गार्डेनिया होटल चौक पर पहुंचे। यहां से उन्होंने सिडकुल में कर्मचारियों के उत्पीड़न और युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा गार्डेनिया होटल चौक से शुरू होकर पेट्रोल पंप के बराबर वाली रोड से दवा चौक, हीरो चौक, आईटीसी होते हुए गार्डेनिया चौक पर ही समाप्त हुई।
विज्ञापन


इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने श्रम कानूनों में बदलाव करके उद्यमियों को उत्पीड़न करने की खुली छूट दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिडकुल हरिद्वार में सत्तर फीसदी ऐसी औद्योगिक इकाइयां हैं, जहां तीन सौ से कम कर्मचारी काम करते हैं। नए श्रम कानून में ऐसे उद्यमी बिना किसी नोटिस के कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज लाखों युवा बेरोजगार हैं। सरकार के पास इनको रोजगार देने की कोई योजना नहीं है। 

वेतन कम कर दिया और काम के घंटे बढ़ गए 

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान औद्योगिक इकाइयों में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की गई। इनकी जगह नए कर्मचारियों की भर्ती नहीं हुई। जो लोग काम करते हैं, कोरोना के नाम पर उनका वेतन कम कर दिया और काम के घंटे बढ़ा दिए।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेगी। सिडकुल में आज 12 से ज्यादा स्थानों पर धरना-प्रदर्शन चल रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से कर्मचारियों का उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed