{"_id":"672b8b988c2a4957250c31b8","slug":"haridwar-news-government-children-home-three-children-absconded-while-went-to-school-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: राजकीय बालगृह रोशनाबाद से रावली महदूद में स्कूल गए तीन बच्चे फरार, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: राजकीय बालगृह रोशनाबाद से रावली महदूद में स्कूल गए तीन बच्चे फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 06 Nov 2024 09:02 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 06 Nov 2024 09:02 PM IST
सार
जकीय बालगृह रोशनाबाद में रह रहे 16 बच्चे रावली महदूद स्थित कृपाल शिक्षण संस्थान में पढ़ने के लिए जाते हैं। सोमवार को सभी बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर को बच्चों के लौटने के बाद गिनती हुई तो तीन बच्चे कम मिले।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोशनाबाद स्थित बालगृह से स्कूल गए तीन बच्चे फरार हो गए। स्कूल से अन्य बच्चों के वापस लौटने पर तीन बच्चे कम मिलने पर बाल गृह प्रशासन को इसकी जानकारी हुई। पहले अपने स्तर से तलाश की गई, मगर कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीमें तलाश में लगा दी हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, राजकीय बालगृह रोशनाबाद में रह रहे 16 बच्चे रावली महदूद स्थित कृपाल शिक्षण संस्थान में पढ़ने के लिए जाते हैं। सोमवार को सभी बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर को बच्चों के लौटने के बाद गिनती हुई तो तीन बच्चे कम मिले। तब कर्मचारियों का माथा ठनका और स्कूल पहुंचकर जानकारी जुटाई। यहां पता चला कि तीनों बच्चे कहीं भाग गए हैं। कर्मचारियों ने अपने स्तर से खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर मंगलवार को पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
Uttarakhand: टिहरी हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग कालेज बनेगा आईआईटी रूड़की का कैंपस, ये पाठ्यक्रम हो सकेंगे शुरू
विज्ञापन
पुलिस ने राजकीय बालगृह अधीक्षक प्रशांत कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि तीनों बच्चों में एक मुरादाबाद का रहने वाला है जबकि दो का पता नहीं है। एक साल से तीनों बाल गृह में थे। तीनों को भिक्षावृत्ति करते हुए रेस्क्यू कर बाल गृह में दाखिल किया गया था। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कई टीमें बच्चों की तलाश में जुटी हैं।